फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 आदतें आपके रिलेशनशिप को कर सकती हैं बर्बाद, ऐसे बचाएं अपने रिश्ते को

Sat, 04 Jan 2020 01:31 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के रिश्ते में बंधना तो आसान होता है लेकिन इस रिश्ते को संभाल कर रखना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। प्यार की डोर में बंधे हर कपल की यही चाहत होती है कि उनका रिश्ता मजबूत बना रहे। इतना ही नहीं लोग अपने पार्टनर को खूश रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। हालांकि कभी-कभी कोई छोटी सी गलती के कारण रिश्ते में दरार आ जाती है। आज हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे जो आपके प्यार में दूरियां बढ़ा सकती हैं। ऐसे में बढ़िया ये रहेगा कि अभी से ही आप इन आदतों पर ध्यान दें और उसे सुधार लें। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें सुधार कर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गलतियों को न दोहराएं
इंसान गलतियों का पुतला है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो एक ही गलती को बार-बार दोहराता रहे। आपको अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए और उसे दोहराने से बचना चाहिए। अपनी प्यार की डोर को मजबूत रखने के लिए बेहतर होगा कि अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गलतियों की गिनती करना
कई लोगों को गलतियां निकालने की आदत होती है। अगर आप भई अपने पार्टन की गलतियां निकालते रहते हैं तो इसे ल्दी से बदल लें। अन्यथा इन आदतों से आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। हमेशा की टोका-टाकी से तंग आकर आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाने के बारे में सोच सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स से रिश्ता
अपनी एक्स के साथ मिलना- जुलना आपके वर्तमान रिलेशनशिप में दरार डाल सकता है। ऐसे में भलाई इसी में है कि अपने कल को भूल मौजूदा रिश्ते पर ध्यान दें। जिससे आपका रिश्ता मजबूत और खास बना रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पार्टनर का ध्यान
किसी भी रिलेशनशिप में प्यार के साथ-साथ समझ होना भई बेहद जरूरी होता है। भले ही आप पर काम का बहुत प्रेशर हो लेकिन पार्टनर के लिए आपको समय जरूर निकालना चाहिए। सही समय पर उनकी ड्रेस, खाने और बातों पर ध्यान दें और तारीफ करें। कभी भी उन्हें इग्नोर करने की गलती न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें