फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से भूलकर भी न कहें ऐसी 6 बातें, रिश्ते में आ जाएगी खटास

Fri, 18 Oct 2019 11:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हर कोई चाहता है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे लेकिन आजकल ऐसे लोगों की संख्या कम होती जा रही है जो अपनी जिंदगी में खुशियां बनाए रखने का प्रयास करें। कपल के बीच छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है लेकिन ये झगड़े बढ़कर मनमुटाव और तलाक का रूप ले लेते हैं। मनोविज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार ये कुछ बातें हैं जिनकी वजह से तलाक की नौबत आती है और रिश्तों में इन बातों को कभी नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 7
दूसरों का पति क्या करता है
सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीर को देखकर पति को परेशान न करें। आपको अपने पति के हालात का अंदाजा अच्छी तरह से है। किसी की तस्वीर को देखकर उसकी जिंदगी में खुशी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है इसलिए किसी और की बातों से प्रभावित होकर अपनी जिंदगी को न दुखी करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
तुम ममाज ब्वॉय हो
किसी भी रिश्ते में एक दूसरे की इज्जत करना बहुत जरूरी है। पति को कभी भी ममाज ब्वॉय का ताना न दें। ऐसी बातों से उनका दिल दुख सकता है। शादी में जरूरी है कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करें।

 

4 of 7
मेरे पास वक्त ही कहां है
खुद के ऊपर ध्यान देंगी तो ही पति भी ध्यान देगा। हमेशा इस बात का रोना न रोएं कि आपेक पास समय नही हैं। कितना भी पति या बच्चों में व्यस्त रहें लेकिन खुद के लिए वक्त जरूर निकालें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती
बच्चों को हमेशा अपने पास रखने की आदत छोड़ें। भले ही आप माता-पिता हो लेकिन उससे पहले आप दोनों पति-पत्नी हो। इसलिए केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि पति के लिए भी वक्त निकालें।

 
विज्ञापन

6 of 7
मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगी
दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। सभी से गलतियां होती हैं। कभी भी रिश्ते में गलतफहमियां न पालें। अगर आप दोनों एक दूसरे को माफ करना नहीं शुरु करेंगे तो धीरे-धीरे आपके बीच दूरियां बढ़ती जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे ही चलता रहा तो तलाक दे दूंगी
कभी भी झगड़े के वक्त ऐसी बातें न इस्तेमाल करें। और न ही झगड़ा बढ़ने पर तलाक लेने की धमकी दें। हो सकता हो आपके पति को ये बातें बहुत बुरी लगे और वो सच में तलाक के बारे में सोचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें