Gorgeous Rakhi Designs 2025 : कल रक्षाबंधन है और आज भाई के लिए राखी की खरीदारी करने बाजार जा रही हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि इस वर्ष किस तरह की राखी ट्रेंड में है। दरअसल, हर बहन अपने भाई की कलाई पर सबसे प्यारी राखी बांधना चाहती हैं। राखी की डिजाइन और कलर से लेकर हर एक चीज वह परफेक्ट चाहती हैं। ये त्योहार सिर्फ भाई बहन के प्यार का प्रतीक नहीं, बल्कि फैशन और परंपरा का मेल भी है। हर साल नई-नई डिज़ाइन की राखियां मार्केट में आती हैं। अगर आप भी इस बार कुछ अलग और खूबसूरत ट्राय करना चाहती हैं, तो ये राखी डिज़ाइन्स ज़रूर देखें।
जरी वर्क राखी
जरी वर्क राखी पारंपरिक लुक के साथ रॉयल फील देती है। गोल्डन थ्रेड्स और मिरर वर्क वाली राखियां फिर से ट्रेंड में हैं।