Raksha Bandhan 2025 Rangoli Design: रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार राखी का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर पूरा परिवार एकत्र होता है। खासकर भाई-बहन एक साथ मिलकर ये पर्व मनाते हैं, जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
भारत में सभी त्योहारों के मौके पर परिवार एकत्र होता है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बुआ, बेटी, चाचा, ताऊ और सभी कजिन्स आते हैं। उनके स्वागत के लिए सिर्फ स्वादिष्ट पकवान न तैयार करें, बल्कि घर की सजावट भी कर लें। घर को सजाने के लिए पारंपरिक सजावट के विकल्प अपना सकती हैं जो शुभ का प्रतीक भी मानी जाती है, वो है रंगोली बनाना। आप घर के द्वार या आंगव पर रंग-बिरंगी रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। राखी के मौके पर घर के द्वार या आंगन पर खास रंगोली बनाने के लिए कुछ सुंदर डिजाइन के विकल्प इस लेख में तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। यहां रक्षाबंधन की सुंदर रंगोली डिजाइन की तस्वीर देखें और आसानी से अपने घर का आंगन सजाएं।