भगवंत मान की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram
भगवंत मान की कुल संपत्ति
भगवंत मान लंबे समय से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनकी गिनती ईमानदार और विनम्र नेताओं में होती है। भगवंत मान के पास बहुत ज्यादा संपत्ति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भगवंत मान एक मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनके चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे के मुताबिक, भगवंत मान की साल 2022-21 की कुल कमाई 18.34 लाख रुपये की है। उनकी संपत्ति की बात करें तो भगवंत मान के पास 1.29 करोड़ की संपत्ति है। 1.12 करोड़ की खेती है। पटियाला में कमर्शियल प्रापर्टी है, जिसकी कीमत 37 लाख रुपये है। पांच लाख की सोने की ज्वेलरी और एक बंदूक है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है।