फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rabindranath Tagore Jayanti 2022: रवींद्रनाथ टैगोर के ये अनमोल वचन, जीवन को बनाएंगे आसान

Sat, 07 May 2022 02:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Rabindranath Tagore Jayanti 2022 Precious Quotes : बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रसिद्ध कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, चित्रकार और नाटककार रवींद्रनाथ टैगोर की 7 मई को जयंती होती है। रवींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी पुकारा जाता है। गुरुदेव वह केवल कहने मात्र के लिए नहीं थे, बल्कि उनके विचार, उनका ज्ञान एक गुरु की तरह की लोगों को मार्गदर्शन आज भी कर रहा है। रवींद्रनाथ टैगोर देश की महान विभूतियों में से एक हैं, जिन्होंने दो देशों को राष्ट्रगान दिया। साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की स्थापना की और धर्म संसद में दो बार संबोधन दिया। रवींद्रनाथ टैगोर को ब्रिटिश सरकार ने 'सर' की उपाधि तक दी थी। पहले नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को कोलकाता में जोरासंको हवेली में हुआ था। 7 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली कविता लिखी थी और 16 साल की उम्र में टैगोर की पहली लघुकथा प्रकाशित हुई थी। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर जानें गुरुदेव के अनमोल विचार, जो जीवन को आसान बनाने में करेंगे मार्गदर्शन।

 

विज्ञापन

2 of 6
रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
आइए हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर खतरे न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका निडरता से सामना कर सकें।

रवींद्रनाथ टैगोर 
विज्ञापन

3 of 6
रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
फूल की पंखुड़ियों को तोड़ कर आप उसकी सुंदरता को इकठ्ठा नहीं कर सकते हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर

4 of 6
रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
केवल प्रेम ही वास्तविकता है, ये महज एक भावना नहीं है। यह एक परम सत्य है जो सृजन के ह्रदय में वास करता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
विज्ञापन

5 of 6
रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
चंद्रमा अपना प्रकाश संपूर्ण आकाश में फैलाता है परंतु अपना कलंक अपने ही पास रखता है।

रवींद्रनाथ टैगोर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala

हमेशा तर्क करने वाला दिमाग धार वाला वह चाकू है जो प्रयोग करने वाले के हाथ से ही खून निकाल देता है।

रवींद्रनाथ टैगोर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें