Rabindranath Tagore Jayanti 2022: भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, कवि और बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवींद्रनाथ टैगोर की आज जयंती है। 7 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। भारत में 7 मई तो वहीं बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 9 मई को मनाई जाती है। रवींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। कम लोगों को पता होगा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' तो लिखा ही था, लेकिन बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' भी लिखा है। उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, जिसके साथ ही वह पहले गैर यूरोपीय गीतकार बन गए। रवींद्रनाथ टैगोर की उपलब्धियां कम नहीं। उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं। उनके बारे में कहा जाता है कि रवींद्रनाथ टैगोर को कलर ब्लाइंडनेस था। रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातें जान लीजिए।