फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे गिफ्ट 2022: इस मदर्स डे मां को दें खुशियों का तोहफा, गिफ्ट करें ये पांच चीजें

Sat, 07 May 2022 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock
लगभग पूरी दुनिया में हर एक दिन की अपनी महत्वता होती है, क्योंकि इसके पीछे कोई न कोई इतिहास जरूर होता है। जैसे- मदर्स डे को ही ले लीजिए। दरअसल, हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है और ये दिन दुनिया भर की मां को समर्पित होता है। लोगों का इस दिन को सेलिब्रेट करने का अपना-अपना तरीका होता है। कोई अपनी मां को इस दिन कहीं बाहर घुमाने ले जाता है, तो कई घर पर ही अपनी मां के लिए कुछ खास करता है। मतलब कुल मिलाकर मां के इस दिन को लोग बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन क्या आप इस दिन अपनी मां को गिफ्ट देते हैं? क्योंकि अपनी मां को अगर आप स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो आपको इस मदर्स डे अपनी मां को कोई खास उपहार देना चाहिए। तो चलिए आपको कुछ बेस्ट गिफ्ट के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मदर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock
ये गिफ्ट दे सकते हैं मां को:-

साड़ी दे सकते हैं
  • आप इस मदर्स डे अपनी मां को कोई साड़ी उपहार में दे सकते हैं। महिलाओं को साड़ी पहनने का काफी शौक होता है। ऐसे में आप उनकी पसंद की या अपनी पसंद की साड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मदर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock
स्मार्टफोन
  • मोबाइल आज की जरूरत है, और ये पास में भी होना चाहिए। आप अपनी मां को लेटेस्ट तकनीक वाला एक स्मार्टफोन उपहार में दे सकते हैं। इससे वो आपसे हमेशा जुड़ी भी रहेंगी और टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे भी बढ़ती रहेगी।

4 of 6
मदर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock
कॉफी मग
  • आप सोच रहे होंगे कि कॉफी मग गिफ्ट में दे सकते हैं? तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। बस आपको करना ये है कि कॉफी मग में अपनी मां की कोई प्यारी सी तस्वीर लगवा लें या फिर आप एक से ज्यादा तस्वीरें भी लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मदर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock
फोटो एल्बम भी है बेस्ट गिफ्ट
  • हर किसी की मां चाहती है कि वो अपनी पुरानी यादों को समेटकर रखे। ऐसे में आप अपनी मां की पुरानी यादों को तस्वीरों के जरिए समेट सकते हैं। इसके लिए आप एक फोटो फ्रेम तैयार कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी मां की फोटोज का एक एल्बम बनवाकर उन्हें उपहार में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदर्स डे 2022 गिफ्ट - फोटो : istock
ज्वेलरी भी है
  • महिलाओं को ज्वेलरी काफी पसंद होती है, क्योंकि शायद ही कोई ऐसी महिला हो जिसे सजना-सवरना पसंद न हो। ऐसे में आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को नेकलेस सेट, पायल, कोई अंगूठी, झुमके आदि गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे आपकी मां को खास फील होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें