फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी है जींस की पिछली पॉकेट में पर्स रखने की आदत, तो देखिए कितने बड़े खतरे में हैं आप

Wed, 02 May 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
purse
अगर आपको भी अपने पेंट की पिछली पॉकेट में पर्स रखने की आदत है तो संभल जाइए...
विज्ञापन

2 of 6
purse
फिजियोथेरेपिस्ट अनिता मिश्रा ने बताया कि, पेंट की पिछली जेब में पर्स रखने से आपको एक नहीं कई नुकसान हो सकते हैं। कई लोग पर्स में पैसों अलावा भी कई तरह के कार्ड, सिक्के आदि रखते हैं। जिससे आपका पर्स सामान्य स्थिति से कई ज्यादा मोटा हो जाता है। जिससे वह शरीर पर गलत प्रभाव डालता है और आप कई तरह की नसों और हड्डियों की बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
sf
बताया कि, हमारे शरीर की नसों में पर्स के कारण कई तरह की परेशानी हो सकती है। पर्स मोटा होने से बैक में खून का प्रवाह कम हो जाता है। ऐसे में नसों में सूजन की परेशानी होने लगती है। यह शुरू में कम रहती है, लेकिन लगातार ऐसा करने से यह ज्यादा बढ़ जाती है और दर्द हमेशा के लिए बना रहता है।

4 of 6
joint pain
उन्होंने बताया कि पर्स को पिछली जेब में रोजाना रखने से आपको पायरी फोर्मिस सिंड्रोम नाम की बीमारी हो सकती है। ज्यादातर युवा इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी में आपको जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। जिसके कारण आपका उठना बैठना तक परेशानी दे सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
back pain
पर्स को पिछली जेब में रखकर बैठने से कमर पर दबाव पड़ता है। कमर से ही कूल्हे की साइटिका नस टच करती है इसलिए इस पर दबाव पड़ता है तो हिप ज्वाइंट्स के मसल्स पर भी दबाव पड़ता है। रोजाना इस तरह से दबाव पड़ने से बैक पेन की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
spine pain
अगर बैक पॉकेट में पर्स रखते हैं तो आप सीधे नहीं बैठ पाते हैं। जिसके कारण रीढ़ की हड्डी हमेशा झुकी रहती है। स्पाइनल जॉइंट्स, मसल्स और स्लिप डिस्क की परेशानी होती है। यह बीमारी शुरू में पता नहीं लगती है। लेकिन धीरे- धीरे बड़ी बन जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें