फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: अनुष्का शर्मा की ये हैं 5 UNSEEN तस्वीरें, बचपन की तस्वीर तो पहचान नहीं पाओगे

Tue, 01 May 2018 03:59 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma

15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अनुष्का शर्मा आज 30 साल की हो गई हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। बंगलूरू में पली बढ़ी अनुष्का ने आर्मी स्कूल और माउंट कार्मेल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और बिजनेस वूमन अनुष्का शर्मा ने 19 साल की उम्र में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं अनुष्का शर्मा के बचपन की कुछ प्यारी सी अनदेखी तस्वीरें।  

विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा आज भले ही एक बहुत बड़ी स्टार बन चुकी हो पर वह पेशे से कभी भी मॉडल या एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उनकी इच्छा हमेशा एक पत्रकार बनने की थी।

विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma
अनुष्का को मॉडलिंग का पहला ब्रेक तब मिला जह वह बंगलूरू के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। इस दौरान मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स की नजर उन पर पड़ी। रॉडिक्स को अनुष्का इतनी जंच गई कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक का ऑफर दे दिया। 

4 of 5
Anushka Sharma

फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनुष्का फिल्म 'NH10' के साथ प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को इनकी शादी के लिए एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें