फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा: करोड़ों की कमाई करती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस से भी ज्यादा हैं अमीर, जानें इनकी लाइफस्टाइल

Thu, 11 Mar 2021 08:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से निकली प्रियंका का डंका आज हॉलीवुड तक बजता है। अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अदाकारी के दम पर उन्होंने कई हिट फिल्में देकर जो मुकाम हासिल किया है, वहां पहुंचना बेहद कठिन है। सोशल मीडिया हो या फिर कहीं और, हर कोई अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री को देखने के लिए बेकरार रहता है। आज के दौर में प्रियंका एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। तो चलिए आपको प्रियंका की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने खाने में पौष्टिक चीजों को शामिल करती हैं। वे हमेशा पीने का पानी अपने पास रखती है, और जूस काफी पीती हैं। प्रियंका नाश्ते को लंच की तरह और रात के खाने को दोपहर के खाने की तरह करती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सुबह नाश्ते में प्रियंका ऑमलेट, एवोकाडो और टोस्ट खाना पसंद करती हैं। वहीं, उन्हें इडली, पोहा और डोसा खाना भी काफी पसंद है। प्रियंका चोपड़ा दोपहर के भोजन में शुद्ध देसी खाना खाना पसंद करती हैं, जिसमें दाल, आलू-गोभी, भिंडी, दही और अचार शामिल है।

4 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा शाम का नाश्ता भी करती है, जिसमें वे सूप और ड्राई फ्रूट खाती हैं। वहीं, रात के खाने में  प्रियंका को सूप का सेवन करना ज्यादा पसंद है। अक्सर वे रात को कम ही खाना खाती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका अपनी ज्यादातर कमाई फिल्मों (बॉलीवुड व हॉलीवुड), विज्ञापन, स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
साल 2015 में जब प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी ड्रामा सीरीज क्वांटिको में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया, तो उन्हें हर एपिसोड के लिए तीन करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं, किसी भी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए वे चार-पांच करोड़ रुपये फीस लेती हैं। साल 2019 में मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि प्रियंका सोशल मीडिया पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के 1.92 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
बात प्रियंका की प्रॉपर्टी की करें, तो उन्होंने मुंबई, गोवा और लॉस एंजिल्स में आलीशान घर बनवा रखा है। इसके अलावा मुंबई में भी उनके पास कई सारे फ्लैट्स और शॉप्स हैं। लॉस एंजिल्स वाले घर में प्रियंका अपने पति निक जोनस संग रहती हैं, और इस घर की कीमत लगभग 144 करोड़ रुपये है। जबकि गोवा में उनके पास एक भव्य हॉलिडे होम है।

8 of 9
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
प्रियंका के पास गुलाबी रंग की हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 500 रेसिंग बाइक है, जिसकी कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा है। यही नहीं, प्रियंका के पास कई महंगी व लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास 5 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाली रॉल्स रॉयल घोस्ट, 1.95 करोड़ कीमत वाली बीएमडब्ल्यू, 1.21 करोड़ वाली मर्सिडीज बेंज एस क्लास, 1.04 करोड़ वाली पोर्श केयेन, 76 लाख वाली कर्मा फिशर और 52 लाख की बीएमडब्ल्यू कार हैं।
विज्ञापन

9 of 9
priyanka chopra - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रियंका की नेट वर्थ 200 करोड़ं रुपये से भी ज्यादा है। वहीं उनके पति निक की नेट वर्थ लगभग 175 करोड़ से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें