फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही बना सकते हैं हैंडवॉश, बस इस बचे हुए सामान की होगी जरूरत

Sat, 11 Apr 2020 12:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। बहुत कम देश ही इस महामारी की चपेट में आने से बचे हैं। ऐसे में लोगों को घरों में रहने और साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के लिए कहा जा रहा है। जिससे कोरोना जैसे वायरस को पनपने न दिया जाए। वैसे तो जल्दी और सुविधा के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल अच्छा होता है लेकिन अगर आप घर पर हैं तो हैंडवॉश से ही हाथों को साफ करें। ऐसा करने से आप सुरक्षित भी रह सकते हैं क्योंकि सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा होती है जो कि एक ज्वलनशील पदार्थ है। अगर सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद आप रसोई में गैस जलाते हैं या आग के पास जाते हैं तो हाथ जलने का डर रहता है। ऐसे में हैंडवॉश या साबुन सबसे बढ़िया विकल्प है। हैंडवॉश साबुन की तुलना में ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि ये समय बचाता है और हाथों पर तेजी से फैलता है। अगर घऱ में हैंडवॉश खत्म हो गया है तो इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए बस साबुन के टुकड़ों की जरूरत पड़ेगी। आगे की स्लाइड में जानें किस तरह से बचे हुए साबुन के टुकड़ों से हैंडवॉश बनाया जा सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
घर पर आसानी से हैंडवॉश बनाया जा सकता है। इसके लिए बस बचे हुए साबुनों का इस्तेमाल करें। अक्सर साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े रह जाते हैं जिन्हें फेंकना पड़ता है। अब इन टुकडों को फेंकने की जगह इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 


 
विज्ञापन

3 of 4
साबुन से हैंडवॉश बनाने के लिए बस पानी और साबुन की जरूरत होगी। साफ पानी को लें या फिर पहले पानी को उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इस्तेमाल में लें। अब इस उबले हुए पानी को एक बड़े बर्तन में लेकर गैस पर रख दें। जब पानी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें। इसमें बचे हुए साबुन के टुकड़े डाल दें। जब झाग उठने लगे तो इसे धीरे-धीरे इसे चलाएं। जब झाग उठना बंद हो जाए तो इसे छोड़ दें।


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Pixabay
साबुन वाले इस पानी के घोल को आप देखेंगे कि एक दिन के अंदर ही वो गाढ़ा हो गया है। अब इस घोल में महक के लिए पिपरमिंट या लेवेंडर तेल की कुछ बूंदे मिला लें। हालांकि अगर साबुन खूशबूदार होगा तो अलग से किसी महक की जरूरत नहीं होगी। अब इस घोल को किसी शीशी में भरकर रख लें और जब चाहें हाथ धोने के काम में लें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें