सिर में दर्द है तो आप फौरन अपनी किचन की तरफ भागें। सब्जी की डलिया से उठायें दो आलू। फिर उसका जूस बनायें। एक सूती कपड़े को उसमे डुबोकर सिर पर रखें। आंखें बंद करें। कपड़ा जब गरम हो जाये तो फिर आलू के जूस में डुबोयें और उसे सिर पर रखें। 15-20 मिनट में सिरदर्द छूमंतर हो जायेगा।
विज्ञापन
2 of 5
ginger
- फोटो : अदरक
अदरक सिरदर्द की अचूक दवा है। सिरदर्द हो रहा है तो सूखी अदरक को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनायें। और इसे अपने माथे पर लगाएं। इसे लगाने पर हल्की जलन तो होगी लेकिन दर्द में गायब हो जायेगा।
विज्ञापन
लौंग और नमक का पेस्ट
3 of 5
clove
- फोटो : लौंग
सिर दर्द के लिये लौंग और नमक का पेस्ट रामबाण है। आप लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पीएं। 10 मिनट बाद आप बिल्कुल तरोताजा महसूस करें
नींबू और गर्म पानी का घोल
4 of 5
LEMON
- फोटो : नींबू
एक ग्लास में गर्म पानी में एक नींबू का रस मिला कर पीएं। इससे आपको सिर दर्द से राहत पहुंचेगा। कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होता है। यह घरेलू उपचार इस तरह के सिर दर्द को आसानी से ठीक कर देता है।