फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में इन पौधों को लगाएं और शुद्ध ऑक्सीजन पाएं, नहीं करना होगा ज्यादा रख रखाव 

Thu, 27 May 2021 06:01 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विषैले तत्वों को ये पौधे अवशोषित कर लेते हैं - फोटो : iStock

इतने समय से पर्यावरण के विरुद्ध जाने का दुष्प्रभाव हम सभी भोग रहे हैं। पेड़ काटने और पौधे न लगाने का नतीजा आज यह मिल रहा है कि लोग ऑक्सीजन के लिए परेशान होते फिर रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम वर्तमान परिस्थितियों से सबक लें और पौधे लगाएं। कई सारे पौधे ऐसे हैं जो कि ज्यादा रखरखाव नहीं मांगते लेकिन बदले में आपको शुद्ध प्राणवायु जरूर दे जाते हैं। वायु में दिन-ब-दिन बढ़ रहे विषैले तत्वों को ये पौधे अवशोषित कर लेते हैं जिससे कि हम तक शुद्ध प्राणवायु पहुंचती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन पौधों को लगाकर हम भरपूर शुद्ध प्राणवायु पा सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
मेथैनल और बेंजीन को भी दूर करता है - फोटो : social media

एलोवेरा
एलोवेरा तो घर पर लगाया ही जा सकता है। गर्मियों के दिनों में भी एलोवेरा आसानी से बढ़ता है। एलोवेरा ओषधीय गुणों से भरपूर तो होता ही है, साथ ही यह घर की हवा को शुद्ध करने का काम भी बहुत अच्छे से करता है। ये हवा में मौजूद विषैले तत्व कार्बन मोनो ऑक्साइड, मेथैनल और बेंजीन को भी दूर करता है। इसे बढ़ने के लिए सूरज की रोशनी की भी बहुत अधिक आवश्यकता नहीं होती है। 

विज्ञापन

3 of 5
वायु को भी शुद्ध करने का काम बखूबी करती है - फोटो : iStock

तुलसी
घर में जहां पर थोड़ी भी धूप आती हो ऐसी जगह पर तुलसी लगाएं। इसकी पत्तियों को खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है, साथ ही यह वायु को भी शुद्ध करने का काम बखूबी करती है। तुलसी की यह खूबी बहुत कम लोग जानते हैं कि यह दिन में 20 घंटे तक ऑक्सीजन देती है। तुलसी हवा में होने वाले जहरीले तत्वों को अवशोषित करके हवा को एकदम शुद्ध कर दिया करती है। 

4 of 5
न के बराबर देखभाल मांगता है - फोटो : अमर उजाला

स्पाइडर प्लांट
जो लोग पौधों की देखभाल करना नहीं जानते हैं या व्यस्तताओं के कारण नहीं कर पाते हैं, ऐसे लोगों को अपने घरों में स्पाइडर प्लांट लगाना चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा पौधा है जो कि घर में न के बराबर देखभाल मांगता है। ये देखने में भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है और बाहरी वायु में से विषैले तत्वों को अलग करके आपके आसपास एक सुरक्षा कवच तैयार कर देता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
रबर प्लांट
यदि आपके घर में पौधे लगाने की जगह नहीं है या कोई खुली जगह आप खोज नहीं पा रहे हैं तो आप घर में रबर प्लांट लगाए। यह एक ऐसा पौधा है जो कि बंद जगहों पर भी चल जाता है। इस प्लांट को बहुत अधिक जगह भी नहीं लगती है और लकड़ी के फर्नीचर से निकलने वाले विषैले तत्वों को तक अवशोषित करके आपके घर या दफ्तर की हवा को एकदम शुद्ध कर देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें