फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के इस आलीशान घर में रहती हैं नुसरत जहां, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

Tue, 02 Mar 2021 06:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/nusra jahan
हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारी दौलत हो, लोग उसकी इज्जत करें आदि। लेकिन क्या ये सब होना इतना आसान है? बिल्कुल नहीं, क्योंकि इन सबके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है और तब जाकर आप एक लग्जरी लाइफ जी पाते हैं। ठीक वैसे, जैसे बांग्ला फिल्म एक्ट्रेस व टीएमसी सांसद नुसरत जहां जीती हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत जहां की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनकी एक-एक तस्वीर पल भर में वायरल हो जाती है। अपनी ड्रेसिंग सेंस से भी वो अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तो चलिए आपको नुसरत जहां की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, नुसरत जहां जिम की जगह पर आउटडोर में व्यायाम करना पसंद करती हैं। वहीं, उनको रनिंग करना काफी पसंद है। साथ ही नुसरत योगा और कार्डियो करना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। अपनी डायटिंग को लेकर उनका मानना है कि वो बहुत बड़ी फूडी हैं और उन्हें कई तरह के खाना खाना काफी पसंद है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो ओवरईटिंग करती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बात नुसरत जहां के दिन की शुरुआत की करें तो वो रोजाना एक कप ग्रीन टी पीती हैं। वहीं, नाश्ते में वो हर दिन कुछ अलग खाना पसंद करती हैं। उन्हें बेरीज खाना काफी पसंद है। वहीं, जब उन्हें बीच-बीच में भूख लगती है, तो वो कोई मौसमी फल खाना पसंद करती हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं, दोपहर के खाने में वो उन्हें चावल, मछली, वेजिटेबल करी और दही खाना पसंद है। नुसरत जहां का पूरा खाना ऑलिव ऑइल में बना होता है। वहीं, रात के खाने में उन्हें सूप और बॉइल्ड यानी उबाला हुआ चिकन खाना काफी पसंद है। इसके अलावा नुसरत को मीठा खाना भी काफी पसंद है।
विज्ञापन

5 of 8
nusrat jahan - फोटो : instagram/nusrat jahan
साल 2010 में नुसरत जहां उस वक्त सुर्खियों में छाई, जब उनको 'फेयर वन मिस कोलकाता' के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गई और साल 2011 में उन्होंने पहली बंग्ला फिल्म शोत्रु में काम किया। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा और कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी।
विज्ञापन

6 of 8
nusrat jahan - फोटो : instagram/nusrat jahan
नुसरत जहां अपने पति व बिजनेसमैन निखिल जैन संग कोलकाता में रहती हैं। यहां उनका एक आलीशान घर है। जहां एक लिविंग एरिया है और दोनों तरफ सोफे लगे हुए हैं। समय-समय पर यहां ये कपल पार्टी भी करता रहता है। इस घर में एक पेंटिंग रूम भी है, जहां पर नुसरत अक्सर पेंटिंग करती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
nusrat jahan - फोटो : instagram/nusrat jahan
इस घर में एक मंदिर भी है, जहां कई भगवानों की मूर्तियां रखी हुई है। यहां आपको बता दे कि भले ही नुसरत मुस्लिम हैं, लेकिन उनके पति निखिल हिंदू हैं, और खुद नुसरत सारे हिंदू रीति-रिवाजों को मनाती हैं। नुसरत के इस घर की कीमत 95 लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/nusrat jahan
वहीं, बात अगर नुसरत जहां की संपत्ति की करें, तो साल 2019 में चुनाव आयोग के समक्ष नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। यहां उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी चल संपत्ति 90.9 लाख रुपये, अचल संपत्ति दो करोड़ रुपये है। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति 2.90 करोड़ रुपये की मालिकन हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना आय 25 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं, उनकी संपत्ति में इसके बाद काफी इजाफा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें