फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन जरूर करें ये 5 काम, पूरे साल मिलेगा फायदा

Mon, 31 Dec 2018 03:53 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नए साल की स्वागत के लिए हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है - फोटो : social media
नए साल की शुरुआत में भले ही कुछ घंटे बाकी हैं लेकिन पूरी दुनिया अभी से जश्न में डूब चुकी है। नए साल का स्वागत कुछ लोग पार्टी करके करेंगे तो वहीं कुछ लोग नए साल की शुरुआत रेज्यूलेशन के साथ करेंगे। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि नया साल खुशियों से भरा हो तो उसके लिए ये टिप्स आपके काम जरूर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नए साल का स्वागत हंसी-खुशी और साकारात्मक सोच से कीजिए - फोटो : social media
नए साल का स्वागत हंसी-खुशी और साकारात्मक सोच से कीजिए। इससे आपका पूरा साल रोशनी से भरा होगा। इस दिन की शुरुआत आप घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से भी कर सकते हैं। कहते है बड़े लोगों का हाथ सिर पर हो तो हर रुका हुआ काम बन जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
नए साल पर घर में कोई भी टूटे हुए चीज को ना रखें - फोटो : social media
नए साल पर घर में किसी भी टूटी हुए चीज को ना रखें क्योंकि इससे बैडलक घर में आता है। इसलिए कोशिश करें की न्यू ईयर से एक दिन पहले घर की सफाई कर दें। इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें,लाल या फिर किसी डार्क रंग के कपड़े पहना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 

4 of 7
नये साल पर पर्स या अलमीरा में कैश जरूर रखना चाहिए - फोटो : social media
नये साल पर पर्स या अलमीरा में कैश जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से साल भर दरिद्रता नजदीक नहीं आती है। इस दिन घर में पूजा पाठ कर सबको प्रसाद दें। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। 1 जनवरी से पहले अपने सारे बिल भर दें कोशिश करें नए साल पर कोई कर्ज ना रह जाए।
विज्ञापन

5 of 7
घर में किसी को भी बुलाने से पहले सोच-समझ कर बुलाएं - फोटो : social media
कहते है साल के पहले दिन जो भी शख्स आपके घर आता है उसका प्रभाव आपके घर में पूरे साल बना रहता है इसलिए घर में किसी को भी बुलाने से पहले सोच-समझ कर बुलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
चाकू और कैची घर खरीदकर नहीं लाया जाता है - फोटो : social media
इस दिन किसी को कर्ज या उधार ना दें इसे पूरे साल आपका हाथ खाली रहेगा और आपका पैसा लोगों के पास जाता रहेगा। नए साल पर चाकू और कैची घर खरीदकर नहीं लाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नए साल पर चिकन खाने से गरीबी आती है - फोटो : social media
कहते है नए साल पर चिकन खाने से गरीबी आती है,इसलिए नए साल पर भूलकर भी चिकन को हाथ ना लगाएं। नए साल पर दाल का सूप पीना आपके लिए फायदेमंद होगा साथ ही आप अंगूर जरूर खाएं इसे हमारी किस्मत चमकती है। मध्यरात्री में घर का दरवाजा खोलकर रखें घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें