फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: नवदुर्गा के प्रिय नौ रंगों को नवरात्रि पूजा में करें शामिल, हर रंग का है विशेष महत्व

Wed, 22 Mar 2023 07:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Chaitra Navratri - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पावन दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है। पहले दिन कलश स्थापना के बाद देवी का घर में स्वागत किया जाता है और मान्यता है कि नौ दिन तक मां भक्तों के घर में वास करती हैं। इन नौ दिनों तक हर दिन मां के अलग स्वरूपों की विशेष पूजा होती है। देवी पूजा बिना श्रृंगार अधूरी है। नवरात्रि में नवदुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। नौ देवियों के अलग अलग नौ प्रिय रंग हैं। ऐसे में माता का श्रृंगार करते समय और नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा करते समय उनकी पसंद के रंगों को शामिल करते हैं। माता के श्रृंगार में देवी के पसंदीदा रंगों के वस्त्र का उपयोग कर सकते हैं। खुद भी दिन विशेष के मुताबिक रंग के वस्त्र धारण करके पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा में 9 अलग अलग रंगों का महत्व और नौ देवियों के प्रिय 9 रंगों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री - फोटो : amar ujala
प्रथम नवरात्रि, माता शैलपुत्री का प्रिय रंग

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद है। इसलिए सफेद रंग को प्रथम नवरात्रि पर शुभ माना जाता है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग के वस्त्र धारण कराने चाहिए। यह रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है। शुद्ध और शांत मन से नवरात्रि की शुरुआत करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : amar ujala
द्वितीय नवरात्रि, माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना का दिन है। माता को नारंगी रंग प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन नारंगी रंग का उपयोग शुभ माना जाता है। नारंगी रंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

4 of 10
तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा - फोटो : amar ujala
तृतीय नवरात्रि, माता चंद्रघंटा का प्रिय रंग

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन सफेद रंग को शुभ मानते हैं। दरअसल, इस दिन माता चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। माना जाता है कि माता चंद्रघंटा की पूजा के समय सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
चौथा स्वरूप मां कूष्मांडा - फोटो : amar ujala
चतुर्थी नवरात्रि, माता कुष्मांडा का प्रिय रंग

माता कुष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन होती है। मां कुष्मांडा की पूजा में लाल रंग के उपयोग को शुभ मानते हैं। लाल रंग प्रेम, पराक्रम, शक्ति का प्रतीक है।
विज्ञापन

6 of 10
पांचवां स्वरूप मां स्कंदमाता - फोटो : amar ujala
पंचमी नवरात्रि, मां स्कंदमाता का प्रिय रंग

चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता का प्रिय रंग नीला है। नीले रंग को स्वच्छता और निडरता का प्रतीक मानते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
छठा स्वरूप मां कात्यायनी - फोटो : amar ujala
षष्ठी नवरात्रि, माता कात्यायनी का प्रिय रंग

माता कात्यायनी की पूजा चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। माता कात्यायनी की आराधना में पीला रंग का उपयोग करना शुभ माना जाता है। पीला रंग उत्साह का प्रतीक माना जाता है।

8 of 10
सातवां स्वरूप मां कालरात्रि - फोटो : amar ujala
सप्तमी नवरात्रि, माता कालरात्रि का प्रिय रंग

नवरात्रि के सातवें दिन लाल रंग को शुभ मानते हैं। लाल रंग माता कालरात्रि को प्रिय है और नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

9 of 10
आठवां स्वरूप महागौरी - फोटो : amar ujala
अष्टमी नवरात्रि, माता महागौरी का प्रिय रंग

अष्टमी तिथि को महागौरी की पूजा होती है। माता महागौरी का प्रिय रंग मोरपंखी है। इन दिन कन्यापूजन भी होता है। आप अष्टमी के दिन मोरपंखी रंग का उपयोग करके माता को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री - फोटो : amar ujala
नवरात्रि की नवमी तिथि, माता सिद्धिदात्री का प्रिय रंग

चैत्र नवरात्रि का समापन 30 मार्च को रामनवमी के दिन हो रहा है। नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री ज्ञान की देवी हैं। इन दिन लाल या पीला रंग का उपयोग करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें