स्वामी विवेकानंद की जयंती
जो मदद करते हैं उनको कभी मत भूलो
स्वामी विवेकानंद का कहना था कि पढ़ने के लिए एकाग्रता जरूरी है और एकाग्र होने के लिए ध्यान जरूरी है। वो कहते थे कि ध्यान से ही हम अपनी इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं। विवेकानंद कहा करते थे कि जो लोग आपकी मदद करते हैं, उन्हें कभी मत भूलो। जो आपको प्यार करते हैं, उनसे कभी घृणा मत करो। जो लोग तुम पर भरोसा करते हैं, उन्हें कभी भी धोखा मत दो।