National Voters Day 2023 Wishes: भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को समान अधिकार है। लोकतंत्र में जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का शासन होता है। 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके बाद से भारत एक संवैधानिक राष्ट्र बन गया। यहां जनता मतदान करके अपना शासक चुनती है और पांच साल के कार्यकाल में उसके कार्य का निरीक्षण करके दोबारा उसे सत्ता में लाना है या नहीं, ये अगले मतदान में निर्धारित करती है। मतदान हर नागरिक का अधिकार है और कर्तव्य भी। हालांकि कई लोग, जैसे महिलाएं, घर के बड़े बुजुर्ग या कम पढ़े लिखे लोग मतदान नहीं करते। जिसके कारण सत्ता में सही प्रतिनिधि नहीं पहुंच पाता और समाज व राष्ट्र विकास के पथ से विमुख होने लगता है। ऐसे में नागरिकों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक करने और मत का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आप भी अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को मतदान के लिए जागरूक कर सकते हैं। मतदाता दिवस के इन आकर्षक वॉलपेपर को भेजकर वोट देने के लिए सभी को प्रेरित करें।