Friendship Day 2024: कोई व्यक्ति जन्म के बाद खुद से जो पहला रिश्ता बनाता है, उसे दोस्ती कहते हैं। परिवार से बाहर एक दोस्त ही आपका मार्गदर्शक, सलाहकार, राजदार और शुभचिंतक होता है। इसी दोस्ती के नाम एक खास दिन समर्पित किया गया है, जिसे फ्रेंडशिप डे के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि दुनियाभर में साल में दो बार दोस्ती दिवस मनाते हैं। ऐसे में कई लोग असमंजस में हैं कि असली मित्रता दिवस किस दिन मनाएं। दोस्ती दिवस मनाने की शुरुआत किसने और कब पहली बार की थी, इसकी कहानी भी काफी रोचक है। आइए जानते हैं जुलाई या अगस्त में से कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, इस दिन का इतिहास और महत्व जानिए।