फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2024: घर पर कैसे बनाएं फ्रेंडशिप बैंड? इन चीजों से मिनटों में कर सकते हैं तैयार

Fri, 02 Aug 2024 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
How To Make Friendship Band At Home : अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। हर किसी के जीवन में कोई न कोई दोस्त होता है। दोस्ती भले ही खून से जुड़ा रिश्ता नहीं होता लेकिन परिवार की तरह ही एक दोस्त आपकी खुशी और उन्नति चाहता है।

फ्रेंडशिप डे ऐसे ही दोस्तों को समर्पित खास दिन है। इस दिन आप अपने दोस्तों को खास महसूस कराने के लिए तोहफे दे सकते हैं। किसी भी तोहफे में भावना की अभिव्यक्ति जरूरी है, ऐसे में दोस्त को तोहफे में अपने हाथों से बना फ्रेंडशिप बैंड दे सकते हैं। फ्रेंडशिप बैंड दोनों दोस्तों के बीच उनके रिश्ते को मजबूत बनाने वाली गांठ की तरह है, साथ ही यह दोस्ती का प्रतीक भी है। दोस्त के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड उसे आपकी याद दिलाएगा। अगर आप खुद से फ्रेंडशिप बैंड बनाकर दोस्त के हाथ पर पहनाएंगे तो दोस्ती और अधिक स्नेहिल और गहरी हो सकती है। यहां आपको घर पर आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बनाने के तरीके बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
चेन से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

इस तरह के फ्रेंडशिप बैंड को बनाने के लिए आपके पास एक पतली या मोटी चेन होनी चाहिए। इसके लिए आप अपने पुराने ब्रेसलेट का उपयोग कर सकते हैं। चेन पर दोस्त के नाम के पहले अक्षर के मेटल क्यूब या घुंघरू का उपयोग करके कस्टमाइज्ड फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। फेवीकोल से क्यूबिक लैटर या घुंघरू को चिपकाएं और आपका चेन वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
बीट्स से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

एक गोलाकार इलास्टिक या धागे में छोटे-छोटे बीट्स को पिरोएं। फिर आपस में गांठ बांधकर बैंड के दोनों सिरों को जोड़ दें। बीट्स वाला फ्रेंडशिप बैंड तैयार है, इसे अपने दोस्त की कलाई पर पहनाएं।

4 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
धागे से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

घर पर रखें सूती या सिल्क के धागों की मदद से आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। इसके लिए दो अलग-अलग रंग के धागों को लें। उन्हें गूंथ कर चोटी बना लें। अब दोनों छोरों पर एक-एक गांठ बांध दें। दोस्त के लिए खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड मिनटों में तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए मनपसंद बीट्स या क्यूबिक भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंडशिप बैंड - फोटो : istock
मोतियों से बनाएं फ्रेंडशिप बैंड

अगर आपके पास किसी माला के मोती रखे हुए हैं तो उन मोतियों से भी आप सुंदर फ्रेंडशिप बैंड बनाकर दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं। गोलाकार इलास्टिक या फिर रंग बिरंगे ऊन में कलरफुल मोती को पिरोकर दोनो छोरो पर गांठ बांध दें। अब इस बैंगल की तरह पहना सकते हैं। चाहें तो मोतियों के बाद कुछ ऊन को खाली रखें, ताकि इसे नाॅट स्टाइल में दोस्त की कलाई पर बांध सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें