फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Birthday: होटल, स्कूल और मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं एमएस धोनी, सालाना करते हैं इतनी कमाई

Fri, 07 Jul 2023 09:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
MS Dhoni Net Worth 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं। इसी वर्ष धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार टीम इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी है। धोनी ने इस लीग में 250 मैचों में 5082 रन बनाए हैं। धोनी को 'कैप्टन कूल' कहा जाता है। विश्व कप हो या आईपीएल हो, धोनी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय हैं. लेकिन खिलाड़ी होने के साथ एमएस धोनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

एमएस धोनी करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, कार और बाइक के लग्जरी कलेक्शन के मालिक हैं। धोनी सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन की लिस्ट में शामिल हैं। धोनी होटल से लेकर एयरस्पेस के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं एमएस धोनी की आय कितनी है? वह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जीवा धोनी, एम एस धोनी - फोटो : social media
एमएस धोनी का आलीशान घर

महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं। वहां उनका महल जैसा आलीशान बंगला है। वर्ष 2017 में धोनी इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। उनके घर का नाम 'कैलाशपति' है। इसके पहले धोनी रांची के हरमू हाउसिंग के तीन मंजिला मकान में रहा करते थे।धोनी का मुंबई में भी एक बंगला हैं। इसके अलावा देहरादून में भी धोनी का खूबसूरत बंगला है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लगभग 17.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 6
MS Dhoni bike collection
एमएस धोनी का कार व बाइक कलेक्शन

क्रिकेटर धोनी को बाइक्स का शौक है। उनके बाइक कलेक्शन में कई महंगी टू व्हीलर हैं। उनकी बाइकों में Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 शामिल हैं। माही की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 थी।धोनी के पास बेहद लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है।माही के बंगले में हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 सजी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

4 of 6
एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी की कमाई

माही क्रिकेट मैच से मोटी कमाई करते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने से पहले तक धोनी को एक करोड़ रुपये प्रति मैच फीस मिलती थी। आईपीएल में सीएसके की टीम में शामिल माही को 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट या विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं। धोनी एक टीवी विज्ञापन के लिए 3.5 करोड़ से 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं। धोनी सालाना 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
एमएस धोनी की कंपनी

रीति स्पोर्ट्स के नाम से धोनी की एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। यह कंपनी दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों का मैनेजमेंट का काम संभालती है। माही की कपड़े और फुटवियर ब्रांड कंपनी भी है। साथ रही फूड एंड बेवरेज में भी धोनी ने निवेश किया है। एमएस धोनी एक फिटनेस कंपनी के मालिक हैं। धोनी ने हॉकी और फुटबॉल टीम में निवेश किया है।

धोनी ने बेंगलुरु में एक स्कूल की शुरुआत की, जिसका नाम 'एम एस धोनी ग्लोबल स्कूल इंग्लिश मीडियम है'। ड्रोन कंपनी और फूड कंपनी में भी धोनी की हिस्सेदारी है। रांची में धोनी का एक होटल भी है, जिसका नाम माही रेसीडेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : social media
धोनी की नेट वर्थ

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की कुल संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 1030 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। हर साल आईपीएल से 12 करोड़, 10 से अधिक कंपनियों में करोड़ के निवेश से मोटी कमाई करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें