एमएस धोनी लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/mahi7781
धोनी का कार और बाइक कलेक्शन
क्रिकेटर होने के साथ ही धोनी एक बाइकर भी हैं। उन्हें बाइक का काफी शौक है। उनके पास कई महंगी बाइक हैं, जिसमें Confederate Hellcat X32, हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 शामिल हैं। माही की पहली बाइक यामाहा आरडी 350 है। बात करें उनके कार कलेक्शन की तो माही के पास हमर एच2, निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी करोड़ों की लग्जरी कारे भी हैं।