फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother teresa Birthday: ममता की मूरत मदर टेरेसा के जन्मदिन पर उनके इन विचारों से लें प्रेरणा

Wed, 26 Aug 2020 01:42 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मदर टेरेसा बर्थ एनिवर्सरी - फोटो : PTI
बहुत कम ही लोग ऐसे देखने को मिलते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर देते हैं। मदर टेरेसा उन्हीं में से हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन बेसहारा, गरीबों, लाचारों और मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 26 अगस्त 1910 को हुआ था। मदर टेरेसा कैथोलिक नन थी। उन्होंने साल 1948 में भारत की नागरिकता ली और साल 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। इससे पहले 17 अक्तूबर 1979 में उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया। मदर टेरेसा अपने अच्छे कामों के साथ-साथ अनमोल वचनों के लिए भी जानी जाती हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ चुनिंदा अनमोल वचन.....
विज्ञापन

2 of 7
मदर टेरेसा
मुस्कुराहट से ही शांति की शुरुआत होती है।
 
अगर आप 100 लोगों की सहायता नहीं कर सकते तो केवल एक की ही मदद कर दो।
विज्ञापन

3 of 7
मदर टेरेसा
मीठे बोल बोलने में आसान होते हैं लेकिन उनकी गूंज अनंत तक होती है।

भगवान कभी ये नहीं चाहते हैं कि हम सफल हों, वो बस इतना चाहते हैं कि हम निरंतर प्रयास करते रहें।

4 of 7
मदर टेरेसा - फोटो : अमर उजाला
हम भविष्य से डरते हैं क्योंकि हम आज को बर्बाद कर रहे हैं।

कल तो चला गया, आने वाला कल अभी आया नहीं, हमारे पास सिर्फ आज है। आइए शुरुआत करें।
विज्ञापन

5 of 7
मदर टेरेसा
मैं सफलता के लिए नहीं बल्कि विश्वास के लिए प्रार्थना करती हूं।

बात यह नहीं है कि हम कितना देते हैं, महत्वपूर्ण यह है कि हम कितना प्यार से देते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मदर टेरेसा
हम कभी नहीं जान पाएंगे कि एक छोटी सी मुस्कान कितना भला कर सकती है और कितनों को खुशी दे सकती है।

आप जहां भी जाएं वहां प्यार फैलाएं. जो आपके पास आए वह खुश होकर ही लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
  • मदर टेरेसा भारत पर विशेष रूप से स्नेह रखती थीं। उन्होंने साल 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली थी। मदर टेरेसा की दी गई सीखों ने समाज में शांति और प्रेम बनाए रखने का काम किया है। आज उनकी जयंती पर न केवल देशभर में, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में उन्हें याद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें