पेट केयर
- फोटो : instagram
एक्सरसाइज बेहद जरूरी
शासकीय पशु चिकित्सालय, इंदौर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत तिवारी बताते हैं, बरसात के दौरान पशुओं की खास देखभाल जरूरी होती है, वरना उन्हें चर्म रोग हो सकता है। इसलिए उन्हें इन दिनों में गीला होने से बचाना चाहिए। आपको उनके पंजों को सूखे कपड़े से साफ करते रहना चाहिए, क्योंकि गीले कपड़े से साफ करने पर त्वचा गीली रह जाती है, वे उसे खुजलाते हैं और चाटते रहते हैं, जो परेशानी को बढ़ा सकता है। साथ ही इस मौसम में ताजा और सही मात्रा में खाना देना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण पेट्स खाना चबाते नहीं हैं, सीधे निगल लेते हैं, जिस कारण खाना पचता नहीं है और उन्हें बदहजमी हो जाती है। इसके अलावा हो सके तो उन्हें एक्सरसाइज कराती रहें और ऊर्जा से भरपूर रखें।