फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2025 Wishes: इन शुभकामना संदेशों के जरिए प्रियजनों से कहें मैरी क्रिसमस

Thu, 25 Dec 2025 05:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Merry Christmas Wishes in Hindi : आज क्रिसमस है। इस मौके पर रिश्तेदारों, दोस्तों और सभी अपनों को शुभकामना संदेश भेजें।
विज्ञापन
1 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala

Merry Christmas Wishes in Hindi- आज क्रिसमस डे मनाया जा रहा है और यह दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और उम्मीद का उत्सव है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की स्मृति है, जिन्होंने मानवता को क्षमा, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया। ऐसे पावन अवसर पर शुभकामना संदेश, शायरी और वॉलपेपर भेजने की परंपरा यूं ही नहीं बनी, इसके पीछे गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक अर्थ छिपा है।

शुभकामनाएं शब्दों के माध्यम से दिलों को जोड़ती हैं। जब हम “मेरी क्रिसमस” लिखते या कहते हैं, तो वह केवल औपचारिकता नहीं होती, बल्कि सामने वाले के जीवन में खुशियों की कामना होती है। शायरी भावनाओं को संगीत देती है, कम शब्दों में बड़ी बात कह जाती है। वहीं क्रिसमस वॉलपेपर और तस्वीरें उत्सव की चमक, रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा को डिजिटल दुनिया में फैलाती हैं।

आज के दौर में जब लोग दूरियों में बंटे हैं, तब ये संदेश रिश्तों की दूरी पाटते हैं। मोबाइल स्क्रीन पर उभरा एक संदेश, एक तस्वीर मन को यह एहसास दिलाती है कि कोई हमें याद कर रहा है। 

विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------

आइए इस क्रिसमस पर कुछ खास कर लें,
प्यार से दिलों की दूरियां कम कर लें।
इस पावन पर्व पर बस यही अरमान,
सब के दिलों में बस जाए प्रेम का आसमान।

मैरी क्रिसमस

----------
विज्ञापन

3 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
--------------

तोहफे कम हों तो भी गम नहीं,
अगर साथ अपनों का हो,
क्रिसमस हर उस घर में है,
जहां प्रेम सच्चा और अपना हो।

मैरी क्रिसमस

------------

4 of 6
क्रिसमस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------

जो मांगो वो मिल जाए,
कभी न कोई गम सताए।
ईसा मसीह की कृपा बनी रहे,
क्रिसमस पर यही शुभकामनाएं।

मैरी क्रिसमस-
---------------
 
विज्ञापन

5 of 6
मैरी क्रिसमस 2025 - फोटो : Amar Ujala
------------------

छोटी प्रार्थना, बड़ी मुस्कान,
हर चेहरे पर नई पहचान,
मिल बांटकर जो खुशी मिले,
वही क्रिसमस, वही भगवान।

मैरी क्रिसमस

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिसमस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------

ईसा मसीह ने सांता के हाथ पैगाम भेजा है,
पांच दिन बाद नई उम्मीदों का साल भेजा है.
नए साल की पोटली में खुशियों का उपहार भेजा है,
मिलकर मनाओ क्रिसमस, ढेर सारा प्यार भेजा है।

मैरी क्रिसमस

----------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें