Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस डे मनाने की उत्सुकता सबसे अधिक बच्चों में रहती है। ऐसे में बच्चे घर से लेकर स्कूल तक हर जगह सेलिब्रेशन की तैयारी करते हैं। इसके लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं, स्टार और मोजे टांगते हैं। स्कूल में क्लास का ब्लैक बोर्ड सजाते हैं। इन सब के जरिए बच्चे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन भी करते हैं।
स्कूल में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन सिर्फ एक त्योहार तक सीमित नहीं, बल्कि परंपरा, रचनात्मकता और साझा खुशी का उत्सव होता है। ब्लैकबोर्ड या नोटिस बोर्ड, यही वह मंच है, जहांबच्चे रंगों, कागज और कल्पना से अपनी दुनिया रचते हैं। अगर आप भी क्रिसमस डे पर अपने स्कूल का ब्लैकबोर्ड डेकोरेशन करना चाहते हैं यो यहां Christmas Day 2025 के लिए टॉप 5 बोर्ड डेकोरेशन आइडियाज दिए जा रहे हैं। ये आसान, बजट-फ्रेंडली और शिक्षाप्रद हैं जो कि पूरी क्लास का माहौल खुशनुमा बना देंगे और आपकी टीचर को भी इन्प्रेस कर देंगे।