Merry Christmas 2023: साल भर क्रिसमस का इंतजार लोगों को रहता है और फिर जाकर हर साल 25 दिसंबर को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। दुनिया भर में ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार को मुख्य रूप से मनाते हैं। वहीं, अब बाकी लोग भी इस त्योहार को मना रहे हैं। इस दिन लोग चर्च जाते हैं, तो वहीं लोग इस दिन छुट्टी होने के कारण परिवार, पार्टनर या दोस्तों संग घूमने भी जाते हैं। पर अगर आप इस क्रिसमस को अपने घर पर सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप कुछ तरीकों से और भी मजेदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर आप क्रिसमस का त्योहार किन तरीकों से मना सकते हैं, जिससे आपकी खुशियों में चार चांद लग जाए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...