फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi Quotes: महात्मा गांधी के ये अनमोल वचन बदल देंगे आपकी जिंदगी

Thu, 30 Jan 2020 11:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahatma Gandhi Quotes - फोटो : अमर उजाला
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी के आखिरी शब्द हे राम थे। दुनिया को सत्य और अहिंसा की राह पर ले जाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। जिस दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी, उस दिन शुक्रवार था। उस वक्त शाम के 5.17 बज रहे थे जब नाथूराम गोडसे ने सफेद धोती पहने गांधीजी पर तीन बार गोलियां दागी । गोडसे ने बापू के साथ खड़ी महिला को हटाया और अपनी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल से एक बाद के एक तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आज गांधी जी की पुण्यतिथि है और उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचार जो आपके जीवन को बदलने के लिए काफी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Mahatma Gandhi Quotes - फोटो : अमर उजाला
किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Mahatma Gandhi Quotes - फोटो : अमर उजाला
कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है।

4 of 5
Mahatma Gandhi Quotes - फोटो : अमर उजाला
आप जो करते हैं वह नगण्य होगा। लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahatma Gandhi Quotes - फोटो : अमर उजाला
धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें