फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के जीवन से जुड़ी ये 5 बातें यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Fri, 28 Sep 2018 10:34 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शहीद भगत सिंह
भारत की आजादी में शहीद भगत सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। आपने आज तक इस आजादी के दीवाने के बारे में सिर्फ किताबों और फिल्मों में देखा होगा। बावजूद इसके उनके मिजाज और लाइफ से जुड़े कई ऐसे राज हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। आइए ऐसे ही कुछ राज आपको बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चार्ली चैपलिन
चार्ली चैपलिन की फिल्मों के शौकीन
भगत सिंह को हर युवा की तरह फिल्में देखने का बहुत शौक था। अपना खर्च निकालने के बाद उनके पास जो पैसे बच जाया करते थे वो उनसे चार्ली चैपलिन की फिल्में देखते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
रसगुल्ला
रसगुल्ले के थे दीवाने
भगत सिंह खाने पीने के बहुत शौकीन थे। मीठे में उन्हें सबसे ज्यादा रसगुल्ला खाना पसंद था। जब भी उन्हें रसगुल्ला खाने का मन होता तो वो अपने साथ अपने दोस्तों को भी ले जाया करते थे। 

4 of 6
लांग शूज
भगत सिंह को लांग शूज पहनने का बेहद शौक था। अमृतसर के म्यूजियम में आज भी उनके लांग शूज रखे हुए हैं। वो एक बेहद खुशदिल युवा थे जिनके शौक दूसरे युवाओं जैसे ही थे।
विज्ञापन

5 of 6
भगत सिंह
देश ही नहीं परिवार पर भी देते थे जान
अक्सर क्रांतिकारियों के बारे में लोगों की यह धारणा होती है कि उन्हें अपने परिवार से ज्यादा देश से प्यार होता है। लेकिन भक्त सिंह देश के साथ परिवार से भी उतना ही प्यार करते थे। उनकी फांसी की खबर सुनते ही जब उनकी माता जी ने गुरूद्वारे में पाठ करवाया। इस बारे में जब भक्त सिंह को पता चला तो उन्होंने एक अच्छे बेटे की तरह अपनी माता जी से पाठ के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhagat singh
भविष्यवाणी 
हर माता- पिता अपने बच्चे के भविष्य के बारे में जानने की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसी ही इच्छा भगत सिंह के माता-पिता की भी थी। जिसके चलते उन्होंने अपने बेटे की कुंडली एक पंडित को दिखाई।पंडित ने भगत सिंह के माता पिता को बताया की इस बच्चे का खूब नाम होगा। यह बच्चा बहुत ऊंचे पद पर जाएगा। इसके गले में एक सम्मानित चीज भी पहनाई जाएगी। बाद में भगत सिंह के गले में जो सम्मानित चीज पहनाई गई वो था देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें