मकर संक्रांति का पर्व आ गया है। पूरे देश में मकर संक्रांति को धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि मकर संक्रांति को देश के अलग अलग राज्यों में अलग नामों और अलग तरीके से मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर मकर संक्रांति का पर्व महत्वपूर्ण होता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसे 'संक्रांति' कहा जाता है, वहीं जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक, वैज्ञानिक, आयुर्वेदिक और खगोलीय महत्व रखता है। इन्हीं महत्व के आधार पर राज्यों में मकर संक्रांति के पर्व को अलग अलग परंपराओं और रीति रिवाज से मनाने की मान्यता है। कई लोग मकर संक्रांति को खिचड़ी का पर्व कहते हैं तो कुछ इसे पोंगल नाम से जानते हैं। लेकिन मकर संक्रांति सिर्फ खिचड़ी और पोंगल नहीं, बल्कि कई और नामों से जानी जाती है। चलिए जानते हैं पूरे देश में मकर संक्रांति के अलग अलग नाम और उसे मनाने के तरीकों के बारे में।