फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025 Wishes: भोलेनाथ के जयकारों के साथ मनाएं महाशिवरात्रि, प्रियजनों को भेजें भक्तिमय संदेश

Wed, 26 Feb 2025 06:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां महाशिवरात्रि के कुछ भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीजिए।
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Mahashivratri 2025 Wishes in Hindi : महाशिवरात्रि का पावन पर्व आ गया है। इस वर्ष 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। उनके विवाह वर्षगांठ को सुखी गृहस्थ जीवन की चाह रखने वाले पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन उपवास रखते हैं। माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं। 

महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने के लिए पवित्र मंत्रों, भजनों का जाप कर सकते हैं। वहीं अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ मिलकर भोलेनाथ के जयकारे लगा सकते हैं। इस महाशिवरात्रि के मौके पर अपने करीबियों को भक्तिमय संदेश भेजकर पर्व की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। यहां महाशिवरात्रि के कुछ भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीजिए।
विज्ञापन

2 of 6
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

महादेव की महिमा अपरंपार,
शिव के चरणों में सबका उद्धार।

शुभ महाशिवरात्रि
 
विज्ञापन

3 of 6
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

हर-हर महादेव की गूंज से गूंज उठे ये संसार,  
महाशिवरात्रि पर मिले आपको शिव का अपार प्यार!

शुभ महाशिवरात्रि
 

4 of 6
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

शिव की माया, शिव का धाम,
शिव से होता हर कार्य तमाम।
शिव हैं सृष्टि, शिव हैं संहार,
शिव ही तो हैं सारा संसार।

शुभ महाशिवरात्रि
विज्ञापन

5 of 6
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

गले में सर्प, भस्म का श्रृंगार,
डमरू की धुन, तांडव अपार।
महाशिवरात्रि का शुभ दिन आया,
भोले के भक्तों ने भक्ति को अपनाया।

शुभ महाशिवरात्रि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाशिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

भोलेनाथ के भक्त हैं, शिव की शरण में रहते हैं,
जो भी आता है द्वार, उसका बेड़ा पार करते हैं।

शुभ महाशिवरात्रि
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें