Mahashivratri 2025: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। भगवान शिव त्रिदेवों में से एक हैं, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ, रूद्र, नीलकंठ और शंकर समेत कई नामों से जाना जाता है। भगवान शिव तपस्या, ध्यान और विराग के देवता है तो वहीं वह गृहस्थ जीवन के भी देवता हैं। भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था। उनके दो पुत्र कार्तिकेय व गणेश हैं।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व है। गृहस्थ जीवन में रहने वाले माता पार्वती और शिव जी की इस दिन पूजा करते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि पर भी दिन की शुरुआत भगवान शिव के चमत्कारी और पवित्र मंत्रों के जाप के साथ करें। साथ ही अपने दोस्तों और प्रियजनों को शिवमंत्र भेजकर उन्हें भी भोलेनाथ के मंत्रों के जाप के लिए प्रोत्साहित करें।
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करना है बाबा विश्वनाथ के दर्शन, बनारस जाते समय रखें इन बातों का ध्यान