फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharana Pratap Jayanti 2023: महाराणा प्रताप की जयंती आज, अपनों को भेजें हौसले बुलंद करने वाले ये सुविचार

Mon, 22 May 2023 09:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maharana Pratap Jayanti 2023 - फोटो : amar ujala
Maharana Pratap Jayanti 2023: प्रतिवर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, 9 मई को मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। ऐसे में इस वर्ष 22 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप ने मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़े। मुगल सम्राट अकबर को रणभूमि में कई बार टक्कर दी। महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने कभी घुटने नहीं टेके, इसके एवज में वह परिवार संग जंगलों में भटके। उनके शौर्य और वीरता की कहानी इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। ऐसे में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर अपनों को ऊर्जा से भर देने वाले और हौंसलों को बुलंद कर देने वाले सुविचार भेजकर शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन

2 of 5
महाराणा प्रताप की जयंती - फोटो : amar ujala
शौर्य की एक नई परिभाषा लिखी थी,
बुलंदी की एक नई गाथा लिखी थी।
मरे हुए भार में जिसने नई जान फूंकी थी,
उस महाराणा प्रताप को शत-शत नमन।

महाराणा प्रताप की जयंती
विज्ञापन

3 of 5
महाराणा प्रताप की जयंती - फोटो : amar ujala
मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा
वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा।
पल-पल जिया जो इस मिट्टी के लिए
मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा।

महाराणा प्रताप की जयंती

4 of 5
महाराणा प्रताप की जंयती - फोटो : amar ujala
साहस का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार,
वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार।
हिंदुओं की शान है आज भी,
जिनका नाम है महाराणा प्रताप।

महाराणा प्रताप की जंयती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाराणा प्रताप की जयंती - फोटो : amar ujala
चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट-काट,
करता था सफल जवानी को।

महाराणा प्रताप की जयंती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें