फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra : इन तरीकों को अपनाकर परिणीति चोपड़ा ने कम किया था वजन, आप भी करें रूटीन में शामिल

Thu, 18 May 2023 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने करियर के शुरुआती दिनों में परिणीति चोपड़ा ने कुछ सिंपल तरीकों से अपना वजन कम किया था, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra - फोटो : instagram
Parineeti Chopra : हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा से सगाई करने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। उनकी सगाई की तस्वीरों पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने हर लुक्स और फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

भले ही आज परिणीति की फिटनेस की मिसाल दी जाती हो, पर एक समय था जब अपने करियर की शुरूआत में ही उन्हें अपने वजन की वजह से ट्रोल होना पड़ा था। जिसके बाद परिणीति ने कुछ तरीकों को अपनाकर अपना वजन कम किया था। परिणीति चोपड़ा की वेट लॉस जर्नी हर किसी को प्रेरणा देती है। आज के समय में हर कोई आज ये जानना चाहता है कि परिणीति कैसे फैट से फिट हुईं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
parineeti chopra - फोटो : instagram
स्ट्रिक्ट डाइट को किया फॉलो

अपनी वेट लॉस जर्नी में एक्ट्रेस ने अपनी डाइट को काफी सख्ती से फॉलो किया था। उन्हें उनकी डाइटिशियन ने जो भी बताया, वो बस वही खाती थीं। वो सिर्फ हेल्दी खाना ही खाती थीं, ताकि उनका वजन कंट्रोल में रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
parineeti chopra - फोटो : instagram
करती थीं हेल्दी नाश्ता

ये तो अक्सर डॉक्टर्स को भी कहते सुना जाता है कि नाश्ता हमेशा हेल्दी ही करना चाहिए। ऐसे में परिणीति सिर्फ हेल्दी नाश्ता ही करती थीं। नाश्ते में जंक फूड खाना उन्होंने बिल्कुल छोड़ दिया था। 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram
लेती थीं हेल्दी लंच

एक्ट्रेस अपने खाने में भी जंक फूड नहीं खाती थीं। वो घर का बना हुआ हेल्दी लंच ही खाना पसंद करती थीं। वो ऐसे खाने से काफी दूर रहती थीं, जिससे उनका वजन बढ़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parineeti Chopra
जमकर करती थीं वर्कआउट 

अपनी वेट लॉस जर्नी में एक्ट्रेस वर्कआउट कभी मिस नहीं करती थीं। वो अक्सर जिम के बाहर देखी जाती थीं। ये एक्ट्रेस की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वो काफी फिट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें