Mahashivratri Wishes 2026: अगर आप भी महाशिवरात्रि 2026 पर अपने परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को खास शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां कुछ आकर्षक वाॅलपेपर और शुभ संदेश दिए जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Mahashivratri ki Shubhkamnaye: महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र पर्व है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप कर शिव कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है।
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि वह रात्रि है जब तप, त्याग और तांडव एक साथ गूंजते हैं। जब भगवान शिव की आराधना में पूरा ब्रह्मांड डूब जाता है। यह सिर्फ व्रत या पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और जागरण की रात है।
महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तिमय शुभकामना संदेशों के माध्यम से दूसरों तक भी यह ऊर्जा पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि 2026 पर अपने परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को खास शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां कुछ आकर्षक वाॅलपेपर और शुभ संदेश दिए जा रहे हैं।