फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेंजी स्कॉट: जिस महिला को तलाक के बाद मिले थे ढाई लाख करोड़ रुपये, जानिए आज कैसी है उनकी लाइफस्टाइल

Mon, 08 Mar 2021 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
MacKenzie Scott - फोटो : Facebook/Dr. Craig Brown
जब किसी कपल की शादी ज्यादा नहीं चल पाती है, तो वो कपल अपसी सहमति या फिर अन्य तरीके से अलग हो जाता है। लेकिन कानूनन पुरुषों को महिलाओं को अपनी संपत्ति में से हिस्सा देना पड़ता है, ताकि वो महिला अपना गुजर-बसर कर सके। आपने सुना होगा कि किसी ने हजारों तो किसी ने लाखों रूपये तलाक के बाद अपनी एक्स पत्नी को दिए। लेकिन क्या आपको दुनिया में सबसे अमीर लोगों में अपना नाम शुमार करा चुके जेफ बोजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट याद हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इनके तलाक से लेकर दूसरी शादी तक सबकुछ बताते हैं, क्योंकि इन दिनों ये काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 7
jeff bezos and ex wife - फोटो : social media
दरअसल, जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट एक हाईस्कूल के साइंस पढ़ाने वाले टीचर डैन ज्यूवेट के साथ शादी करने के बाद काफी चर्चा में हैं। यहां आपको बता दें कि जेफ से तलाक के बाद मैकेंजी को 38 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपये के शेयर मिले थे।
विज्ञापन

3 of 7
डैन जैवेट और मैकेंजी स्कॉट - फोटो : The Giving Pledge website
यही नहीं, साल 2021 में मैकेंजी स्कॉट की कुल संपत्ति 50 अरब अमेरिकी डॉलर्स से भी ज्यादा है, जिसकी बदौलत वे दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। वहीं, एक साइंस टीचर से शादी को लेकर वो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुकी हैं।

4 of 7
jef bezos - फोटो : facebook/One and the same picture of Jeff Bezos every day
ऐसे हुई थी जेफ और मैकेंजी की मुलाकात

बात अगर जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट की मुलाकात की करें, तो साल 1992 में एक जॉब इंटरव्यू के दौरान ये दोनों मिले थे। इसके एक साल बाद ही साल 1993 में जेफ और मैकेंजी ने शादी रचा ली थी। वहीं, अगले साल 1994 में जेफ ने एमेजॉन कंपनी की शुरूआत की थी, जो आज दुनिया की टॉप तीन कंपनियों में शुमार की जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
MacKenzie Scott and New husband - फोटो : facebook/Goodwill Northern Michigan
आपको जानकार हैरानी होगी कि एमेजॉन कंपनी की पहली कर्मचारी मैकेंजी ही थी। वहीं, बात अगर मैकेंजी स्कॉट और उनके दूसरे पति की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि डैन जिस स्कूल में पढ़ाते हैं। उसी स्कूल में मैकेंजी के बच्चे भी पढ़ते हैं, और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
MacKenzie Scott - फोटो : facebook/Goodwill Northern Michigan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकेंजी के पास आलीशान घर और कई लग्जरी कारें भी हैं। उन्हें अक्सर कई महंगी कारों से सफर करते हुए भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
MacKenzie Scott - फोटो : facebook/Webtekno and Goodwill Northern Michigan
मैकेंजी स्कॉट काफी चैरिटी यानी दान के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2020 में उन्होंने 5.8 बिलियन डॉलर्स की राशि दान की थी। कोरोना काल में उन्होंने काफी दान किया था और कई मौकों पर वे ये बात कह चुकी हैं कि वे कभी दान देने से पीछे नहीं हटेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें