Amazing Uses Of Tea Bags : टी बैग एक छोटा सा पैकेट होता है, जिसमें चाय या उबली व भिगोई हुई चाय की पत्तियां भरी होती हैं। इसे पानी में भिगोकर चाय बनाई जा सकती हैं। बाजारों में कई प्रकार और फ्लेवर के टी बैग्स मिल जाते हैं, जिनका उपयोग आप आसानी से चाय बनाने में कर सकते हैं। खासकर यात्रा या ऐसी जगहों पर जहां आप गैस स्टोव का उपयोग नहीं कर सकते हैं, टी बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि टी बैग केवल चाय बनाने के काम नहीं आते बल्कि कई कामों में उपयोग में लाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक टी बैग्स की जरूरत नहीं होती। एक बार प्रयोग में लाए गए टी बैग्स को अक्सर लोग फेंक देते हैं। इस्तेमाल हो चुके टी बैग्स बहुत काम में ला सकते हैं। यहां आपको बेकार टी बैग्स के अन्य उपयोगों के बारे में बताया जा रहा है।