फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: मानसून में पसीने और शरीर की बदबू से रहते हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीके, रहेंगे फ्रेश

Fri, 26 Jul 2024 10:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

बहुत अधिक पसीने की परेशानी या शरीर से पसीने की दुर्गंध आदि से आप भी परेशान हैं तो इस मौसम में कुछ आसान से तरीके अपनाकर खुद को तरोताजा रख सकते हैं। गर्मी और पसीने में भी आप फ्रेश महससू करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock
Monsoon Tips: बारिश गर्मी से राहत तो देती है लेकिन हल्की बरसात उमस बढ़ा देती है। ऐसे में इस मौसम में चिपचिपी गर्मी महसूस होने लगती है। गर्मी में पसीना आना लाजमी है, हालांकि बरसात के मौसम में पसीना शरीर से सूख नहीं पाता और शरीर से बदबू भी आने लगती है। कुछ लोगों को तो बहुत अधिक पसीना आता है। अधिक पसीना आने और शरीर से पसीने की तेज गंध आपको दूसरों के सामने शर्मीदा कर सकती है। इसके अलावा एलर्जी, स्किन रैशेज, चिपचिपी त्वचा के कारण गंदे दिखना आदि अन्य कुछ सामान्य सी समस्याएं भी हैं। 

बहुत अधिक पसीने की परेशानी या शरीर से पसीने की दुर्गंध आदि से आप भी परेशान हैं तो इस मौसम में कुछ आसान से तरीके अपनाकर खुद को तरोताजा रख सकते हैं। गर्मी और पसीने में भी आप फ्रेश महससू करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सूती कपड़े पहनें - फोटो : istock
सूती और सहज कपड़े पहनें

सबसे पहले तो मौसम को ध्यान में रखकर कपड़े पहनने चाहिए। बहुत अधिक गर्मी लगने या पसीना आने का एक कारण होता है सही तरह के फैब्रिक के कपड़े न पहनना। अक्सर लोग ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो पसीने को सूखने नहीं देते। ऐसे में शरीर में पसीना बना रहता है और एलर्जी व गंध आने लगती है। इसलिए बारिश के मौसम में गर्मी व पसीने से छुटकारा पाने के लिए सूती कपड़ों को पहनें जो अधिक टाइट न हों, बल्कि आरामदायक और सहज हों।
विज्ञापन

3 of 6
सही साबुन का चयन - फोटो : iStock
एंटीबैक्टीरियल साबुन का उपयोग

पसीने की बदबू से बचने के लिए आप बाजार में मिलने वाले खुशबू वाले साबून से नहाना पसंद करते हैं लेकिन ये पसीने को नहीं रोकता, न ही बदबू कम करता है। नहाने के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन का उपयोग करें। इस तरह के साबुन त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया मारते हैं और पसीने की गंद को भी कम करने में मदद करते हैं।

4 of 6
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल - फोटो : Freepik
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल

नहाने के पानी में दो से तीन बूंद एसेंशियल ऑयल को डालने से पसीने की बदबू नहीं आती। आप लेमन आयल, पिपरमिंट का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पसीने की बदबू को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पर्याप्त पानी पीएं - फोटो : istock
पर्याप्त पानी

पसीने की बदबू आने का एक कारण शरीर में पानी की कमी होता है। खुद को हाइड्रेट रखें। पर्याप्त पानी पीने से भी पसीने की बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खानपान का ध्यान - फोटो : istock
खानपान का ध्यान 

इस मौसम में स्वास्थ्य के साथ ही पसीने की समस्या से भी छुटकारा पाने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है। स्पाइसी और अधिक तैलीय भोजन से पाचन खराब हो सकता है और पसीना बदबूदार निकलता है। इसलिए पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें