प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लेगिंग्स को धोने का सही तरीका
कभी कभी आप को ये पता नहीं होता कि किस फैब्रिक को किस तरह से धोना है। ऐसे में कपड़े गलत तरीके से वॉश करने से भी खराब होते हैं। लेगिंग का मटेरियल स्ट्रेची होता है और स्पैन्डेक्स, नायलॉन और कॉटन फैब्रिक की अधिकतर लेगिंग्स होती हैं। अगर लेगिंग्स को हार्श तरीके से धोएंगे तो वह खराब हो जाएगी। भी लेगिंग्स को नुकसान होता है। इससे लेगिंग की इलास्टिसिटी को नुकसान होता है। इसलिए लेगिंग्स को डेलीकेट तरीके से वॉश करना चाहिए। एक बात ध्यान रखें कि कपड़े धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। हो सके तो लेगिंग्स हाथों से धोएं। अगर वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबे समय तक स्पिन न करें। लेगिंग्स को उल्टा करके ही वॉशर में डालें।