फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के लिए साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप

Sun, 27 Feb 2022 11:11 AM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप - फोटो : Instagram/manishmehlhotra
साड़ी एक ऐसा परिधान है जो कई तरह से पहना जाता है। अकेले भारत में ही हर प्रांत और जगह के हिसाब से साड़ी पहनने का तरीका अलग है। अब तो यंगस्टर्स ने इसे इंडो वेस्टर्न लुक भी दे दिया है। मतलब अब साड़ी का झंझट नहीं, मिक्स एंड मैच का जादू है, जो किसी भी अवसर पर छा सकती है। चाहे किसी वेडिंग या पार्टी में पहननी हो या किसी त्योहार पर कैरी करनी हो, साड़ी का अनूठा अंदाज सबको लुभा लेता है। जानिए कैसे वेस्टर्न लुक वाले टॉप बना सकते हैं आपकी साड़ी को सबसे अलग और दे सकते हैं आपको बेहतरीन लुक।

डेनिम टॉप या शर्ट

वैसे तो आजकल डेनिम के ब्लाउज भी बनाए जा रहे हैं, लेकिन शर्ट स्टाइल टॉप साड़ी के साथ मॉर्डन और एलिगेंट लुक देता है। इसकी कॉलर में लेस वर्क या एम्ब्रायडरी भी अच्छी लगेगी। इसे आप प्रिंटेड साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। आप चाहें तो सिंपल शर्ट स्टाइल में स्लीवलेस टॉप भी चुन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप - फोटो : Instragram/mohinifashionaccessories
जैकेट स्टाइल शॉर्ट टॉप

आजकल इस टॉप को सेलिब्रिटीज भी साड़ी के साथ बहुत पहन रही हैं। इसमें भी ब्रोकेड, सिल्क, रॉ सिल्क या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले टॉप सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
जैकेट स्टाइल लॉन्ग टॉप

ये भी आजकल साड़ी के साथ बहुत पसंद किए जा रहे हैं। जिनसे साड़ी को ओवरऑल एक ड्रेस जैसा लुक मिलता है। इनमें भी हैवी लुक के लिए ब्रोकेड या सिल्क के हैवी जैकेट पहने जाते हैं, जबकि सिंपल गेट टुगेटर या पार्टी के लिए जॉर्जेट, शिफॉन, प्रिंटेड सिल्क या मल कॉटन के श्रग जैसे जैकेट्स पसंद किए जा  रहे हैं।

4 of 6
साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप - फोटो : Istock
पेपलम टॉप

वैसे टॉप का यह स्टाइल स्कर्ट्स, लहंगे और ट्राउजर्स के साथ भी अच्छा लगता है और आजकल यह ट्रेंड में भी है। लेकिन साड़ी के साथ इसका लुक और भी कमाल होता है। ऊपर से ब्लाउज जैसा फिट और फिर नीचे से थोड़ा सा घेर चुन्नटों के साथ। यह टॉप साड़ी को अल्टरमॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप - फोटो : Instragram/manishmehlhotra
हॉल्टर नेक

एक परफेक्ट इंडो वेस्टर्न लुक के लिए परफेक्ट चॉइस। हॉल्टर नेक टॉप आपकी साड़ी को एकदम से पूरी तरह बदल डालता है। कॉकटेल पार्टी हो या गेट टुगेदर, यह टॉप आपके स्टाइल स्टेटमेंट को देता है एक नई डेफिनेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साड़ी के साथ पहनें ये वेस्टर्न टॉप - फोटो : Instagram/diapers_and_lipsticks
टीशर्ट ब्लाउज

ये सबसे कूल लुक है। इसके लिए चाहें तो अपना कोई भी पुराना टीशर्ट यूज करें या साड़ी की मैचिंग का टीशर्ट खरीद लें। सॉलिड टीशर्ट से लेकर पोलो या कॉलर वाले सिपल टीशर्ट तक आप किसी भी तरह से मिल्स एंड मैच कर सकती हैं।

केप स्टाइल टॉप

आजकल केप स्टाइल कुर्ते भी काफी फैशन में हैं। ये साड़ी को डिफरेंट लुक तो देते ही हैं, साथ ही टॉप को स्पेशल भी बनाते हैं। चूंकि यह टॉप पर एक्स्ट्रा कवर करते हैं, इसलिए पूरा अट्रैक्शन टॉप की तरफ हो जाता है। इसमें नेट, लेस, शिफॉन, आदि जैसे कई मटेरियल को चुना जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें