फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021 Wishes: इस करवा चौथ पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Sun, 24 Oct 2021 12:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
महिलाएं कभी सोमवार, तो कभी पूर्णिमा समेत नाजाने कितने व्रत रखती हैं, लेकिन करवा चौथ का व्रत इन सब में से काफी बड़ा और महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। वो पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद ही जल और अन्न ग्रहण करती हैं। इस दिन महिलाएं सजती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं, पूरे विधि-विधान से माता पावर्ती और भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी करती हैं। ये दिन पति-पत्नी के रिश्ते के प्यार, समर्पण और त्याग जैसी चीजों का दर्शाता है। इसके अलावा इस दिन महिलाएं अपनी महिला मित्रों को, अपने रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों को भी करवा चौथ की शुभकामनाएं देती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेश के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : istock
व्रत रखा है मैंने 
बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ 
हो लंबी उम्र तुम्हारी और 
हर जन्म मिले हमें एक-दूसरे का साथ।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!

विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
चांद की पूजा करके करती हूं मैं
तुम्हारी सलामती की दुआ
तुझे लग जाए मेरी भी उमर
गम रहे हर पल तुझसे जुदा।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!

4 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
खुशी से दिल को आबाद करना
गम को दिल से आजाद करना
बस एक गुजारिश है आपसे
जिदंगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
जब तक न देखे चेहरा आप का
न सफल हो ये त्योहार हमारा
जल्दी आओ दिखा दो अपनी सूरत
और कर दो करवा चौथ सफल हमारा।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
चांद की रौशनी यह पैगाम लाई
करवा चौथ पर सबके मन में खुशियां छाईं
सबसे पहले हमारी तरफ से 
आपको करवाचौथ की बधाई।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
मेहंदी रचे हाथों में
माथे पर श्रृंगार चमके पिया के लिए 
करवा चौथ का व्रत करूं मैं 
ऐसी पावन मौके पर ऊपर वाले की कृपा बरसे।

करवा चौथ की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें