Best Cooling Food In Summer :गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे मौसम में लोग दही, रायता और कढ़ी जैसी पारंपरिक भारतीय चीजों का सेवन बढ़ा देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन तीनों में से गर्मी और लू के दौरान सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या है?
दही, रायता और कढ़ी तीनों ही दही से तैयार होते हैं, लेकिन इनके पोषण, पाचन और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव अलग-अलग होते हैं। जहां दही में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, वहीं रायता शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। दूसरी ओर कढ़ी स्वादिष्ट होने के साथ पेट को आराम पहुंचा सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि भीषण गर्मी में कौन-सा विकल्प सबसे बेहतर माना जाए?
अगर आप भी गर्मियों में सही डाइट चुनना चाहते हैं तो यहां जानते हैं कि दही, रायता और कढ़ी में से कौन-सा विकल्प शरीर को सबसे ज्यादा ठंडक, पोषण और राहत देने में मदद कर सकता है।