फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cucumber Eating Tips: खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? जानें वजह

Sun, 31 May 2026 02:57 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What If You Eat White Part Of Cucumber: अक्सर आपने देखा होगा कि हमेशा से खीरे के आगे वाले हिस्से को काटकर उससे सफेद झाग निकाला जाता है। ऐसा क्यों है, यहां हम आपको इसकी वजह बताएंगे।  
विज्ञापन
1 of 5
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? - फोटो : AI
What If You Eat White Part Of Cucumber: खीरे को ज्यादातर लोग गर्मियों में ताजगी और ठंडक पाने के लिए सलाद और जूस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि खीरे के सिर वाले हिस्से, यानी सफेद और थोड़ा कड़वे भाग को काटकर फेंक दिया जाता है। कई लोग इसे बिना जाने-समझे खा भी लेते हैं।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या खीरे के इस हिस्से को खाना सुरक्षित है या इससे शरीर पर कोई नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। इस विषय को लेकर लोगों में अलग-अलग राय है। कुछ इसे सामान्य मानते हैं, जबकि कुछ लोग इससे बचने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें और इससे शरीर पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव।
 
विज्ञापन

2 of 5
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
क्या ये जहर होता है?

खीरे को काटने के बाद थोड़ा घिसने पर जो सफेद झाग निकलता है, वह कुकुर्बिटासिन के कारण बनता है। यह एक प्राकृतिक यौगिक है जो खीरा, लौकी और कद्दू जैसी सब्जियों में पाया जाता है। पर, विषेशज्ञों की मानें तो खीरे से निकलने वाले झाग को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह कड़वा होता है और इससे सेहत को कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? - फोटो : Freepik.com
यहां आपको बताते हैं इसके नुकसान- 

पाचन पर असर

खीरे का सफेद हिस्सा अक्सर कड़वा होता है। यह हिस्सा पाचन तंत्र के लिए थोड़ा भारी हो सकता है। अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए, तो पेट में गैस बन सकती है, जिससे ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही पेट की समस्याओं जैसे अपच या एसिडिटी से जूझ रहे हैं, ये हिस्सा हानिकारक साबित हो सकता है।

 

4 of 5
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? - फोटो : freepik.com
एलर्जी और संवेदनशीलता 

कुछ लोगों की त्वचा और शरीर खीरे के कुछ हिस्सों के प्रति संवेदनशील हो सकता है। सफेद हिस्सा खाने से मुंह या जीभ में हल्की जलन, खुजली या उबकाई जैसी प्रतिक्रिया हो सकती है। यह मुख्य रूप से उन लोगों में होता है जिनकी इम्यून सिस्टम थोड़ी कमजोर होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? - फोटो : Freepik.com
पेट की बीमारियों में सावधानी

कुछ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, पेट और थायरॉयड की समस्याओं से जूझ रहे लोग खीरे के सफेद हिस्से से अतिरिक्त सावधानी बरतें। इसका अधिक सेवन हार्मोनल असंतुलन या पाचन संबंधित परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञ इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें