फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया: इस आलीशान महल के हैं मालिक, जीते हैं राजाओं जैसी जिंदगी, सुबह उठते ही करते हैं पहले ये काम

Thu, 25 Mar 2021 06:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
एक समय था जब भारत में कई राज-महाराजा हुआ करते थे। हालांकि, वे तो आज नहीं हैं, लेकिन उन घरानों से ताल्लुक रखने वाले कई लोग अब भी हैं। इन्हीं में से एक हैं बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया। वे ग्वालियर राजघराने के सदस्य होने के साथ ही जाने-माने नेता भी हैं। मनमोहन सरकार में वे केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और काफी प्रभावशाली नेता हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया एक लग्जरी लाइफ जीते हैं, जिसकी वजह से वे हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। तो चलिए आपको ज्योतिरादित्य सिंधिया की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI
ये बात सभी जानते हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं, लेकिन वे हर रोज सुबह जल्दी उठते हैं। सुबह जल्दी उठकर वे खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम भी करते हैं और इसके बाद वे पूजा करके आठ से दस बजे के बीच अपने काम के लिए रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्योतिरादित्य सिंधिया मिर्च-मसाले वाले खाने से काफी दूर रहते हैं और उन्हें मछली काफी पसंद है। इसके अलावा वे खाने में सादी सब्जियां और रोटी खाना पसंद करते हैं। यही नहीं उन्हें इटेलियन खाना भी काफी पसंद है।

4 of 9
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI
सुबह आठ से दस बजे तक ज्योतिरादित्य सिंधिया पूजा कर लेते हैं, और इसके बाद वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार काम पर निकल जाते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया रोज अपने काम पर जाने से पहले अपनी राजमाता माधवी राजे के पांव जरूर छूते हैं। इस काम को करना वे कभी नहीं भूलते हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे रोजाना लगभग 18 घंटे तक काम करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Jyotiraditya Scindia Land Rover Range Rover - फोटो : PTI
ज्योतिरादित्य लग्जरी कारों का भी शौक रखते हैं और उनके पास कई कीमती कारें हैं, जो उनके गैरेज की शोभा बढ़ा रही हैं। उनके पास लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू इसेटा, लगभग दो करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाली लैंड रोवर रेंज रोवर और लगभग 15 लाख रुपये वाली टाटा सफारी है।
विज्ञापन

6 of 9
राज्यसभा के नामांकन दाखिल करने के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : BJP4MP
बात अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमाई की करें, तो भाजपा प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में उन्होंने जानकारी दी थी कि वे एक करोड़ 57 लाख रुपये सालाना कमाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
जयविलास महल, ग्वालियर - फोटो : Facebook/Beauty Of India
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास ग्वालियर में स्थित जयविलास महल है, जो कि 12 लाख वर्ग फीट से भी काफी बड़ा है। इस महल को जयाजीराव सिंधिया ने बनवाया था और वे ग्वालियर रियासत के महाराजा थे।

8 of 9
जयविलास महल के दरबार हॉल में टंगे विशाल झूमर - फोटो : Facebook/Incredible India
इस महल में हर सुख-सुविधा मौजूद है और यहां 400 से भी ज्यादा कमरे हैं। वहीं, बात अगर इस आलीशान महल की कीमत की करें, तो साल 1874 में इसे बनाने में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आई थी। वहीं, अब इसकी कीमत 4 हजार करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

9 of 9
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Twitter
वहीं, बात अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति की करें तो वे 374 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें