फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January 2023 Holidays List: जनवरी में पड़ रही कितनी छुट्टियां? इन तारीखों पर बनाएं घूमने का प्लान

Sun, 01 Jan 2023 04:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जनवरी में घूमना जाना चाहते हैं तो यहां इस महीने में मिलने वाली लंबी छुट्टियों के बारे में जान लें। इन छुट्टियों का उपयोग ट्रिप पर जाने में कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जनवरी की छुट्टियां - फोटो : istock
January 2023 Holidays List: क्रिसमस और नए साल के मौके पर अगर ट्रिप पर नहीं जा पाएं हों तो जनवरी महीने पर सफर की योजना बना सकते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग क्रिसमस और नए साल का जश्न किसी खास जगह पर मनाना पसंद करते हैं। इसलिए 25 दिसंबर और 1 जनवरी को ट्रिप पर जाते हैं। हालांकि छुट्टी न होने या अन्य किसी कारण से अगर आप इस मौके पर बाहर नहीं जा पाए, तो जनवरी में घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि साल का पहला महीना है, दफ्तर में कामकाज भी नए जोश से शुरू होता है। ऐसे में कई लोग जो जनवरी में घूमने की योजना बना रहे हैं, वह सही समय और छुट्टी मिलने के इंतजार में होंगे। अगर आप जनवरी में घूमना जाना चाहते हैं तो यहां इस महीने में मिलने वाली लंबी छुट्टियों के बारे में जान लें। इन छुट्टियों का उपयोग ट्रिप पर जाने में कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जनवरी की छुट्टियां - फोटो : amar ujala
जनवरी में सरकारी छुट्टी

साल के पहले महीने में कई सारे त्योहार होते हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, स्वामी विवेकानंद जयंती, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी और महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि आदि कई खास मौके जनवरी में आते हैं। हालांकि अगर सरकारी छुट्टी की बात करें तो इस महीने में 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस का अवकाश मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
जनवरी की छुट्टियां - फोटो : Istock
जनवरी में कब घूमने जाएं

वैसे तो आसपास की कोई ट्रिप है, जिसे दो दिनों में पूरा किया जा सके तो महीने के किसी भी शनिवार व रविवार पर घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि 26 जनवरी को अवकाश है, इसलिए इस दिन का लाभ लंबी ट्रिप के लिए उठा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जनवरी की छुट्टियां - फोटो : Istock
जनवरी में वीकेंड कॉम्बो

साल के पहले ही महीने में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। 26 जनवरी को गुरुवार है, अगले दिन शुक्रवार का अवकाश ले सकते हैं और उसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसलिए घूमने जाने के लिए 26,27, 28,29 जनवरी यानी ये चार दिन का समय बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें