अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस प्रतिवर्ष 15 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। कोई भी व्यक्ति परिवार के बिना अधूरा है। जीवन में कोई कितना ही सफल, शिक्षित क्यों न हो जाए लेकिन यदि उसके पास परिवार नहीं है तो वो अकेला ही है और अकेले जीवन काटना इतना आसान नहीं है। परिवार में रहने वाला व्यक्ति अपनी खुशियों और दर्दों को बांटना जानता है लेकिन सामूहिक परिवारों का टूटना और एकल परिवारों का बढ़ना, पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है इसलिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाना महत्वपूर्ण समझा गया। अगली स्लाइड्स से जानिए अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास, महत्व एवं इस वर्ष का विषय।