फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व परिवार दिवस 2021: जानिए क्या है इस बार की थीम, इतिहास से लेकर महत्व तक यहां जानें सबकुछ

Sat, 15 May 2021 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व परिवार दिवस 2021 - फोटो : istock
हमारे जीवन में परिवार की काफी अहमियत होती है, परिवार का हर शख्स हमारे लिए जरूरी होता है। इसी अहमियत को बताने के लिए 15 मई को हर साल विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है। वहीं, इस कोरोना काल में तो परिवार की अहमियत और ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि इस कठिन समय में परिवार ही एक-दूसरे के काम आ रहे हैं। लेकिन आप विश्व परिवार दिवस के बारे में कितना जानते हैं? शायद बेहद कम, तो चलिए आपको इस दिन के इतिहास से लेकर बाकी खास बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व परिवार दिवस 2021 - फोटो : Pixabay
ये है इतिहास
  • हमारे जीवन में परिवार का काफी महत्व होता है, और इसी को बताने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर 1989 के 44/82 के प्रस्ताव में परिवारों के अंतरराष्ट्रीय वर्ष की घोषणा की। इसके बाद साल 1993 में महासभा द्वारा एक संकल्प में हर साल विश्व परिवार दिवस को 15 मई को मनाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व परिवार दिवस 2021 - फोटो : Pixabay
तभी से हर साल इस दिन को 15 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे ये सोच है कि दुनिया भर के लोगों को उनके परिवारों से जोड़े रखने और परिवार से जुड़े मुद्दों पर समाज में जागरुकता फैले। साथ ही युवाओं को परिवार के प्रति जागरूक करना और उन्हें परिवार के होने के बारे में बताना है।

4 of 5
विश्व परिवार दिवस 2021 - फोटो : istock
ये है महत्व
  • बात इस दिन के महत्व की करें, तो इसके पीछे महत्व ये है कि सभी परिवार एकजुट होकर रहें, आपसी मतभेद न हो, सबको परिवार की अहमियत का पता चले आदि। परिवार ही हमें हमेशा भावनात्मक तौर पर सहारा देता है। साथ ही परिवार ही हमें अकेलेपन से भी बचाता है। जिन लोगों के पास परिवार नहीं होते असल में वो लोग ही इसकी अहमियत समझ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व परिवार दिवस 2021 - फोटो : istock
ये है इस साल की थीम
  • हर साल विश्व परिवार दिवस के दिन के लिए एक थीम रखी जाती है, और इसी के साथ इस दिन को मनाया जाता है। वहीं, बात विश्व परिवार दिवस 2021 की थीम की करें, तो इस साल इस दिन के लिए एक खास थीम रखी गई है। कोरोना महामारी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस बार 2021 के लिए 'परिवार और नई प्रौद्योगिकियां' थीम रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें