फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं बिल गेट्स, कुछ ऐसा है उनका लाइफस्टाइल

Mon, 08 Feb 2021 01:40 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिल गेट्स का आलीशान घर - फोटो : Facebook/Billionaire/Bill Gates
बिल गेट्स को कौन नहीं जानता है। प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक, फिलहाल वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन एक समय था जब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करते थे। बिल गेट्स जब महज 32 साल के थे, तभी उनका नाम अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में आ गया था। उन्हें 'दानवीर' भी कहा जाता है। साल 2007 में उन्होंने लगभग 1760 अरब रुपये दान कर दिए थे, जिससे दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। आइए जानते हैं बिल गेट्स के बारे में कुछ रोचक बातें, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बिल गेट्स - फोटो : Facebook/Bill Gates
बिल गेट्स एक कॉलेज ड्रॉपआउट थे। दुनिया के कुछ अन्य सफल उद्यमियों की तरह ही गेट्स ने भी अपनी कॉलेज की शिक्षा पूरी नहीं की थी। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए दुनिया की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को छोड़ दिया था, जिसमें पढ़ने का सपना दुनियाभर के छात्र देखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अपने हाथों में किताबें लिए हुए बिल गेट्स - फोटो : Instagram/Bill Gates
बिल गेट्स को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दावा किया है कि वह हर साल कम से कम 50 किताबें पढ़ते हैं। उनका कहना है कि पढ़ने के दो फायदे होते हैं, एक तो नई-नई चीजें सीखने को मिलती हैं और दूसरी, समझ का परीक्षण भी हो जाता है। 

4 of 5
बिल गेट्स - फोटो : Instagram/Bill Gates
साल 1977 में, जब बिल गेट्स महज 22 साल के थे, न्यू मैक्सिको में यातायात उल्लंघन के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी कार को बहुत तेज चला रहे थे और उनके पास लाइसेंस भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लियोनार्डो द विंची की हस्तलिपि दिखाते बिल गेट्स - फोटो : Instagram/Bill Gates
बिल गेट्स जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत करीब 800 करोड़ रुपये है। स्विमिंग पूल सहित सभी सुख-सुविधाओं से भरपूर उनके घर में एक गुंबदनुमा विशाल लाइब्रेरी भी है, जिसमें लियोनार्डो द विंची की एक हस्तलिपि भी मौजूद है। इस हस्तलिपि को उन्होंने साल 1994 में हुई एक नीलामी में खरीदा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें