फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey Lavish Home: विक्रांत मैसी के आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें, बालकनी से दिखता है समुद्र का नजारा

Wed, 04 Dec 2024 01:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी का मुंबई में आलीशान सी फेसिंग घर है, जिसके अंदर की तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
विक्रांत मैसी के घर के अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram
Vikrant Massey Lavish Home: विक्रांत मैसी एक ऐसे अभिनेता हैं, जो आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बड़ों से लेकर बच्चों तक को उनका नाम पता है। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत ने अपनी मेहनत के दम पर ही बॉलीवुड में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके सपने लोग देखते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ही उन्होंने मड आइसलैंड में अपने सपनों का घर भी खरीदा है।

दरअसल, उन्होंने ये घर अपनी शादी से पहले 2020 में खरीदा था। घर खरीदने के बाद उन्होंने अपनी लेडी लव शीतल ठाकुर से शादी रचाई। शीतल आए दिन अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्रांत के सपनों का घर कितना आलीशान है। 
विज्ञापन

2 of 7
दिखता है समुद्र - फोटो : instagram
दिखता है समुद्र

विक्रांत मैसी के घर का सबसे आकर्षक केंद्र उसकी बालकनी है। काफी बड़ी सी इस बालकनी से समुद्र का नजारा देखने को मिलता है। वो अक्सर अपनी बालकनी की तस्वीरें साझा करते हैं। उनकी पत्नी शीतल भी बालकनी में ही खड़ी होकर काफी फोटोशूट कराती हैं। अपने घर की बालकनी के बारे में जिक्र करते हुए एक बार विक्रांत मैसी ने कहा था कि, 'मेरी बालकनी, मेरे ठीक सामने समुद्र है। यहां 180 डिग्री का समुद्री दृश्य है, जहां मैं हर दिन नेचर की कलाएं देखता हूं'
विज्ञापन

3 of 7
वॉकिंग क्लॉजेट है काफी बड़ा - फोटो : instagram
वॉकिंग क्लॉजेट है काफी बड़ा

वॉकिंग क्लोजेट का होना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में अगर नजर डालें विक्रांत और शीतल के वॉकिंग क्लोजेट पर तो ये जगह किसी कमरे से कम नहीं है। यहां काफी बड़ी-बड़ी अलमारियां बनी हैं, जिनमें दोनों अपना सामान रखते हैं। आजकल वॉकिंग क्लोजेट का काफी चलन है। 

4 of 7
मंदिर देखकर मिलेगी शांति - फोटो : instagram
मंदिर देखकर मिलेगी शांति

घर का मंदिर देखकर आपको काफी शांति मिलने वाली है। मंदिर की दीवारों को सफेद रंग से रंगा गया है। भगवान की मूर्तियों के ठीक पीछे दोनों तरफ मंत्र लिखे हैं, जिसकी वजह से मंदिर और प्यारा लग रहा है। उनके घर की मंदिर की लाइट्स भी बेहद कमाल की हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ड्रेसिंग एरिया है खूबसूरत - फोटो : instagram
ड्रेसिंग एरिया है खूबसूरत

हर सिलेब्रिटी के घर का ड्रेसिंग एरिया सबसे ज्यादा खूबसूरत और सबसे अहम भाग होता है। ऐसे में यदि आप विक्रांत के ड्रेसिंग एरिया पर नजर डालेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। उनके ड्रेसिंग एरिया में बड़ा सा शीशा लगा है और इसे लकड़ी से कवर किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
ड्राइंग रूम ने जीता दिल - फोटो : instagram
ड्राइंग रूम ने जीता दिल

ये तस्वीर शीतल ने हाल ही में साझा की है। इसे देखकर लगता है कि ये उनके घर का ड्रॉइंग रूम है। इस में रखा काउच दीवारों से मैच करके रखवाया गया है। दीवार पर लगी पैंटिग्स देखने में काफी प्यारी लग रहीं हैं। इसके अलावा यहां जो लाइट लगी है, वो भी देखने में काफी खूबसूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काफी बड़ी है छत - फोटो : instagram
काफी बड़ी है छत

एक्टर के घर की छत की बात करें, तो वो काफी बड़ी है। छत के एक तरफ काफी बड़ा सा सोलर पैनल भी लगा है। अपने छत की तस्वीरें उन्होंने करवा चौथ के दिन साझा की थीं। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने काफी प्यार बरसाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें